आगरा। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच नए साल का स्वागत हुआ। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में तेजी से मौसम में बदलाव आया है। शीत लहर की वजह से हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। आलम ये हैं कि लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। साल के पहले दिन मौसम विभाग ने कोल्ड डे अलर्ट जारी किया था। यही स्थिति आज सुबह आगरा की भी रही लेकिन दोपहर 12 बजे के करीब सूरज ने अपनी कृपा दिखाई और धूप ने कंपकंपाते लोगों को काफी राहत दी।
आगरा में आज सुबह घरों में कैद लोगों ने धूप निकलते ही बाहर निकल आए और सूरज की किरणों का आनंद लेने लगे। ऐसे में नए साल का उत्साह और बढ़ गया। वैसे सर्दी से राहत मिलती अभी नहीं दिख रही है। आगरा में आज रात न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकिअधिकतम तापमान 22.4 डिग्री तक मैनै जा रहा है। दिन भर में औसतन पारा 21.7 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने की संभावना है। इसके अलावा, हवा की गति 12.4 किमी प्रति घंटा के आसपास रहेगी। हवा का तापमान लगभग 22.2 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
आगरा समेत यूपी के कई जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा था। मौसम विभाग ने यूपी में आज ज़्यादातर इलाकों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। चार जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव हो रहा है, जिसका असर यूपी पर भी दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते छह जनवरी को फिर से बारिश हो सकती है।
प्रदेश में पिछले 48 घंटों में करीब 50 जिलों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आई, जिससे दिन के समय भी भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। पिछले 24 घंटों में बुलंदशहर में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मेरठ में 9.0, मुरादाबाद में 9.5 और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री तक रहा।
यूपी में आज सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कांशीरामनगर, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र में आज शीत दिवस का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज इन इलाकों में अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026