-अशोक ग्रुप, चेतना सेवा समिति एवं दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया आनंदोत्सव
− विकलांग उपकरण वितरण एवं सम्मान, स्कूल किट, सिलाई मशीन, कंबल-गर्म कपड़ों भी बांटे
– मन के जीते जीत कार्यक्रम में हर माह के अंतिम रविवार को होंगे प्रेरणादाई कार्यक्रम
आगरा। नववर्ष का उत्सव तभी सार्थक है जब नववर्ष पर समाज के हर वर्ग का उत्कर्ष हो। हरेक के घर खुशहाली हो और सभी के आंगन में आनंद बरसे। अशोक ग्रुप ने आज इसी भाव के साथ नव वर्ष का आनंदोत्सव मनाया। इस मौके पर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, सिलाई की मशीनें और दिव्यांग उपकरण भी दिए गए।
संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल में अशोक ग्रुप ऒफ कम्पनीज के तत्वावधान में चेतना सेवा समिति एवं दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने इस आनंदोत्सव का आयोजन किया।
वैदिक विधान से शंखनाद करते हुए प्रथम पूज्य गणपति के समक्ष डॉ. रंजना बंसल, सत्यप्रकाश जैसवाल, दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के डॊ. वीके गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सभी के जीवन में 2025 प्रसन्नता का प्रकाश लेकर आए, इस कामना के साथ उपस्थितजनों ने दीपदान किये।
इसके बाद हर वर्ग तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से विकलांगों को कृत्रिम अंग एवं ट्राई साइकिल व अन्य उपकरण वितरण कर उनका सम्मान भी किया गया। जरूररतमंद बच्चों को स्कूल किट प्रदान की गयी। महिला स्वावलंबन का संदेश देते हुए महिलाओं को सिलाई मशीनें, निर्धनों को शीतलहर में राहत देने के लिए गर्म वस्त्र, कंबल एवं शीरोज कैफे की महिलाओं को शॊल बांटी गयीं।
सेवा कार्य के आयोजन में मर्मस्पर्शी एवं प्रेरणादायी संदेश देने के लिए मन के जीते जीत कार्यक्रम भी हुआ। डॉ. रंजना बंसल ने कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अपने मंच से उन लोगों के अनुभवों और संघर्षों को साझा करेगा जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को इसी मॉल पर होता रहेगा।
चेतना सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश जैसवाल ने बताया कि संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से सामूहिक विवाह करवाए जाते हैं। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 35 सिलाई मशीनें प्रदान की गयी।
विकलांगों की सेवा में संलग्न दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि नववर्ष में हर दिव्यांग के पैरों तले जमीन हो और वो निःसहाय न रहें, इसी विचार के साथ कृत्रिम अंग एवं ट्राइसाइकिल दिव्यांगों को दी गयीं।
कार्यक्रम में शिरोज कैफे की डौली और गीता ने अपने विचार रखे। संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, आरएसएस के आनंद, वत्सला प्रभाकर, शीला बहल, तूलिका कपूर, मनीष अग्रवाल, पूनम सचदेवा, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. निखिल चतुर्वेदी, सुनील जैन, किरण शर्मा, शारदा गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजीव अग्रवाल, आकांक्षा शर्मा, आनंद राय, केसी जैन, डॉ. सपना, डॉ. अंकुर, डॉ. एसएस यादव, राजश्री मिश्रा, अशोक जैसवाल, वीना पोद्दार आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आखिर 12 साल के बाद ही क्यो लगता है कुंभ का मेला क्या है इसकी कहानी जानिए विस्तार से… - January 16, 2025
- फिरोजाबाद: बेसिक शिक्षा परिषद के गुरुजनों ने किया सरकारी धन का महा फर्जीवाड़ा, फर्जी पीपीए जनरेट कर चहेतों के खाते में ठेली मोटी रकम - January 16, 2025
- महाकुंभ: आखिर क्यों IIT मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिग्री धारक युवा योगी चकाचौंध को छोड़ आध्यात्म की शरण में आए? - January 16, 2025