Agra, Uttar Pradesh, India. आज से हम आपको बताएंगे मुगल शासक अकबर महान (15 October 1542 से 27 October 1605) के बार में वे बातें जो सबसे छिपाकर रखी गई हैं। अकबर ने आगरा किला और उसके बाद फतेहपुर सीकरी से भारत पर शासन किया। उसके बारे में ऐसे किस्से प्रचलित हैं जो महान सिद्ध करते हैं। यही सब पाठ्क्रम की पुस्तकों में उल्लखित है। वास्तविक स्थिति कुछ और है। प्रसिद्ध इतिहासकार राज किशोर शर्मा राजे (Hosorian Raj kishor sharma raje ने इनका उल्लेख अपनी पुस्तक हकीकत-ए-अकबर (Haqiqat-e-Akbar) में किया है। पहली कड़ी के रूप में हम बात रहे हैं अकबर कितना चरित्रहीन था। यहां दी गई प्रत्येक बात प्रमाणित है।
1.1564 में गोंडवाना युद्ध में रानी दुर्गावती मारी गई थी। उसकी बहन अकबर के हाथ लग गई थी। अकबर ने उसे अपने हरम में रख लिया था। यह चरित्रहीनता का संकेत है।
2.अकबर ने खुशरोज बाजार, जिसे मीना बाजार कहा जाता है, लगाने की परंपरा शुरू की। इसमें पुरुषों का प्रवेश इसमें प्रतिबंधित था, लेकिन अकबर जाता था। सुंदर स्त्रियों का चयन करता था। फिर उनका यौन शोषण करता था।
3.बीकानेर के राजा की पत्नी के साथ अकबर ने अश्लील व्यवहार किया। इस पर रानी ने अकबर के सीने पर कटार रख दी थी। अकबर ने माफी मांगकर पीछा छुड़ाया।
4.अबू नामक व्यक्ति की पुत्रवधू को अपने हरम में मँगवाया। इस पर उसका पति नाराज होकर गुजरात चला गया था। इस घटना से प्रभावित होकर होकर फौलाद खां नामक व्यक्ति ने अकबर पर आक्रमण किया था। तीर अकबर के कंधे में घुस गया था। लम्बे समय तक घायल रहा था।
5. अकबर ने अपने दरबारियों की सुंदर स्त्रियों को पाने के लिए एक और चलन चलाया। जो औरत अकबर के साथ रात्रि गुजारना चाहेगी, वह प्रार्थनापत्र देती थी। अकबर उसे अपने साथ रात गुजारने की अनुमति देता था। जब महिला अपने घर लौटती थी तो उनके भाइयों और पति का प्रमोशन हो जाता था। उच्च घरानों की महिलाओं के साथ संबंध बनाने का यह नायाब तरीका था। कोई भी संभ्रांत महिला इस तरह का काम नहीं कर सकती है। अकबर स्वयं दरबारियों पर दबाव डालता था कि अपने घर की महिलाओं से प्रार्थनापत्र दिलाए। इतिहासकार अब्दुल कादिर बदायूंनी ने इसका उल्लेख किया है, जो अकबर का समकालीन था।
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026