इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इसराइल अकेले खड़े रह सकता है. नेतन्याहू का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर इसराइल रफ़ाह में कोई बड़ा अभियान चलाएगा तो उसे (इसराइल) हथियार सप्लाई नहीं किए जाएंगे.
नेतन्याहू ने कहा, “अगर ज़रूरत पड़ती है तो हम अकेले खड़े होंगे. मैंने पहले भी कहा है कि ज़रूरत पड़ने पर हम अपनी आखिरी सांस तक लड़ेंगे.”
इसराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने कहा, “दुश्मनों के साथ दोस्त भी समझ लें, इस देश (इसराइल) को पीछे नहीं छोड़ा जा सकता है. हम मजबूत हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे.”
अमेरिका ने रफ़ाह में लोगों की जान के खतरे को देखते हुए पहले ही बमों की खेप पर रोक लगा दी है. सोमवार को इसराइल ने करीब एक लाख लोगों से रफ़ाह को छोड़ने के लिए कहा था. हमास पर जीत हासिल करने के लिए इसराइल रफ़ाह पर हमले की बात दोहरा रहा है.
अमेरिका और अन्य संगठनों का मानना है कि अगर इसराइल रफ़ाह में कोई बड़ा अभियान चलाता है तो हज़ारों लोगों की जान जा सकती है.
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026