नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गेनगॉब का इलाज के दौरान रविवार को निधन हो गया। उनके कार्यालय ने यह घोषणा की। वह 82 वर्ष के थे।
नामीबिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लेडी पोहाम्बा हॉस्पिटल में गेनगॉब के चिकित्सा दल ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में उनके साथ पत्नी मोनिका गेनगॉब और उनके बच्चे थे। नामीबिया अफ्रीका का देश है। यह तब चर्चा में आया, जब भारत में नामीबिया से चीते आए थे।
उनके कार्यालय ने पिछले महीने बताया था कि गेनगॉब का कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी आठ जनवरी को कोलोनोस्कोपी और गैस्ट्रोस्कोपी हुई थी और उसके बाद उनकी बायोप्सी हुई थी। नामीबिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति एंगोलो मुम्बा ने शांति का आह्वान करते हुए कहा कि ‘इस संबंध में आवश्यक राजकीय व्यवस्था करने के लिए तत्काल मंत्रिमंडल की बैठक बुलायी जाएगी।’
2015 से थे राष्ट्रपति
गेनगॉब इस दक्षिणी अफ्रीकी राष्ट्र के 2015 से राष्ट्रपति थे और उनका दूसरा तथा अंतिम कार्यकाल इस साल खत्म होना था। 2014 में उन्होंने प्रोस्टेट कैंसर से जंग जीतने के बारे में बताया था। नामीबिया में नया नेता चुनने के लिए नवंबर में चुनाव होने की संभावना है।
-एजेंसी
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026