चिली के राष्ट्रपति गैब्रिएल बोरिक ने बताया है कि सेंट्रल चिली के वालपराइसो क्षेत्र के जंगल में लगी आग से कम से कम 46 लोग मारे गए हैं.
उन्होंने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. अधिकारियों के अनुसार, समुद्र के किनारे बसे पर्यटक शहर विना डेल मार के आसपास के इलाक़े इस आग से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं.
राहत और बचाव दल के कर्मी प्रभावित इलाक़ों तक पहुंचने के लिए जूझ रहे हैं. विना डेल मार शहर के मेयर ने बताया है कि शहर के 200 से अधिक निवासी लापता हैं.
गृह मंत्रालय के अनुसार पूरे देश में 430 वर्ग किलोमीटर से अधिक भूमि इस आग से प्रभावित हुई है. यह आग सामान्य से अधिक गर्मी और तेज़ हवाओं के कारण लगी है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026