Lucknow, Uttar Pradesh, India. फतेहपुर सीकरी के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने संसदीय क्षेत्र के चहुमुखी विकास व प्रस्तावित योजनाओं को ज़ल्द पूर्ण कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
साँसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा क्षेत्र फतेहपुरसीकरी व आगरा के चहुंमुखी विकास की मांग की। उन्होंने गौशालाओं के निर्माण एवं गौ-आधारित प्राकृतिक खेती संबंधी योजनाएं स्वीकृत करने का अनुरोध किया। इसके अलावा उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल योजना के कार्य को जल्द पूर्ण कराए जाने की मांग की। आगरा में स्टेडियम, बैराज और गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए भी मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026