aaj ka panchang

गुरुवार, 30 सितम्बर 2021: पंचांग, दिशाशूल, राहुकाल, व्रत, त्योहार, विश्व इतिहास, आज ‘ओम जय जगदीश हरे’ आरती के रचयिता जन्मदिन

BUSINESS ENTERTAINMENT Horoscope INTERNATIONAL NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE लेख

हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं। हम कामना करते हैं कि भगवान गणेश आपके सारे संकट दूर करें- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः, निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। 

आज का ज्ञान 

कभी-कभी इन्सान ना टूटता है, ना बिखरता है, बस हार जाता है

कभी खुद से, कभी किस्मत से तो कभी अपनों से।       

पञ्चाङ्ग

तिथि                        • नवमी २२:०८ तक

तदुपरांत                   • दशमी

मास                         • आश्विन कृष्ण पक्ष

व्रत/पर्व/उत्सव         • देवगुरु श्री बृहस्पति जी

                               • नवमी श्राद्ध

सूर्योदय                    • ०६:१० बजे

सूर्यास्त                    • १८:०५ बजे

चन्द्रोदय                   • २४:४४+ बजे

चन्द्रास्त                    • १४:१४ तक

दिनमान                   • ११घं ५५मि २३से

मध्याह्न                    • १२:०८ बजे

रात्रिमान                  • १२घं ०५मि ०४से

विक्रम संवत्            • २०७८ (आनंद)

शक संवत्               • १९४३ (प्लव)

कलि संवत्              • ५१२३  

सूर्य राशि                 • कन्या

सूर्य नक्षत्र                • हस्त

चंद्र राशि                 • मिथुन १९:०५ तक

तदुपरांत                 • कर्क

नक्षत्र पद                 • च२- पुनर्वसु १२:३४ तक

                              • च३- पुनर्वसु  १९:०५ तक

                              • च४- पुनर्वसु २५:३३+ तक

                              • च१- पुष्य

योग                        • परिघ १८:५४ तक

तदुपरांत                  • शिव

गुरुपुष्य योग            • २५:३३+ से ३०:१०+ तक

सर्वार्थसिद्धि योग     • सम्पूर्ण रात्रि

अमृतसिद्धि योग      • २५:३३+ से ३०:१०+ तक

अमृत काल             • २२:५७ से २४:४१ तक

अभिजित मुहूर्त        • ११:४४ से १२:३२ तक

विजय मुहूर्त             • १४:०७ से १४:५५ तक

गोधूलि मुहूर्त            • १७:५३ से १८:१७ तक

ब्रह्म मुहूर्त                • २८:३४+ से २९:२२+ तक

दिशाशूल                 • दक्षिण

राहुकाल                  • १३:३७ से १५:०७ तक

अग्निवास                • पाताल २२:०८ तक

तदुपरांत                  • पृथ्वी

स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)*        

अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार

👉🏻 ०१ अक्टूबर शुक्रवार, दशमी श्राद्ध।

👉🏻 ०२ अक्टूबर शनिवार, इन्दिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध, गाँधी जयन्ती।

👉🏻 ०३ अक्टूबर रविवार, इन्दिरा एकादशी पारण, द्वादशी श्राद्ध।

👉🏻 ०४ अक्टूबर सोमवार, प्रदोष व्रत, त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि।

👉🏻 ०५ अक्टूबर मंगलवार, चतुर्दशी श्राद्ध।

आज के दिन का इतिहास

1687- औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा किया।

1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।

1984 – उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं।

1993 – भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।

2001 – इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।

2001 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव राव सिंधिया का निधन।

2002 – पाकिस्तान में कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।

2003 – विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।

2004 – चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी।

2005 – समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।

2007 – परवेज मुशर्रफ़ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं ने त्यागपत्र दिया। संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की। पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।

2009 – प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।

2010 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।

आज जन्मदिन

1837 – पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी (श्रद्धाराम शर्मा)- हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी। ओम जय जगदीश हरे… आरती के रचयिता

1922 – ऋषिकेश मुखर्जी- भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक।

1934 – राज कुमार डोरेन्द्र सिंह – मणिपुर के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।

1970 – दीपा मलिक – भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी।

1861- गुरुजाडा अप्पाराव- प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार।

1962 – शान- भारतीय गायक।

1894 – आर. आर. दिवाकर – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1893 – वी. पी. मेनन – भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी थे।

प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल

Dr. Bhanu Pratap Singh