नोएडा। यूपी के रिटायर्ड आईएएस मोहम्मद मुस्तफा की बेटी रिधा मुस्तफा (24 वर्ष) ने नोएडा में 29वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना सेक्टर 128 स्थित जेपी विशटाउन सोसाइटी की है। रिधा के पिता मोहम्मद मुस्तफा ने इसी साल जून में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
नोएडा पुलिस के अनुसार जेपी विशटाउन सोसाइटी में रहने वाली रिधा मुस्तफा का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले ही डिस्चार्ज होकर आई थीं। मानसिक रूप से वह परेशान चल रही थीं। हादसे के वक्त सोसाइटी में तैनात गार्ड से पूछताछ की जा रही है। अभी सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है।
राजा भैया पर कार्रवाई कर चर्चा में रहे थे मुस्तफा
प्रयागराज निवासी मोहम्मद मुस्तफा 1995 बैच के आईएएस अधिकारी थे। मुस्तफा उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित आईएएस अधिकारी रहे हैं। वह मायावती सरकार में राजा भैया के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद काफी चर्चाओं में आए थे। राजा भैया के खिलाफ उन्होंने ऑपरेशन चलाया। राजा भैया का तालाब तक खुदवाया था, जहां मगरमच्छ रखने की बातें कही जाती थीं।
मोहम्मद मुस्तफा का करियर
आएईएस बनने के बाद मोहम्मद मुस्तका पहली नियुक्ति असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर हुई थी। साल 2002 में कानपुर देहात के डीएम बने और एक महीने बाद ही उन्हें शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा भी वे विभिन्न पदों पर रहे थे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026