Agra, Uttar Pradesh, India. आज हम आपको बता रहे हैं अलमास के बारे में। बहुत प्यारी है ये आगरा की बिटिया। एक्टिंग में माहिर है। उनके सॉन्ग का वीडियो जैसे ही यूट्यूब पर अपलोड होता है, झट से लोकप्रिय हो जाता है। लाखों लोग देखते हैं। युवाओं को खासे पसंद आते हैं। दिलों पर जादू सा हो जाता है। दिल बेकाबू हो जाता है। बार-बार देखने को जी चाहता है। उनकी कहानी संघर्षमय है। तमाम अवरोधों को पार करके सतत रूप से आगे बढ़ रही हैं। उन पर यह पंक्ति सटीक बैठती है- मुश्किल नहीं है कुछ भी गर ठान लीजिए..।
रूहेदारियां में शानदार अभिनय
हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। इसका नाम है रूहेदारियां। यूट्यूब पर अपलोड होते ही वीडियो ने मानो दिलों पर जादू सा कर दिया। एक स्वतंत्र कलाकार के लिए ये बड़ी बात है। रूहेदारियां के गायक, संगीतकार और लेखक हैं वरधान बाबा| कहानी में खूबसूरती से अभिनय किया है अल्मास, वरधान और अजय जेसवानी ने। कहानी अंत तक आपको बाँध कर रखती है। अंत में दर्शकों का पात्रों से एक भावात्मक रिश्ता बन जाता है। यही इस वीडियो का मुख्य आकर्षण है| 19 दिन में वीडियो पर 243,007 व्यूज हैं। हां देख सकते हैं वीडियो-
मिस आगरा, कोहिनूर-ए-ताज का खिताब जीता
अल्मास आगरा शहर का जाना माना चर्चित चेहरा है। अल्माम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बहुत समय से एंकरिंग करके अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आगरा का नाम रोशन कर रही है। सावधान इंडिया में अभिनय किया है। रसिया तक शो किए हैं। कलाकृति में मोहब्बत द ताज में मुमताज का अभिनय किया है। इसके अलावा मिस आगरा, कोहिनूर-ए-ताज का खिताब उनके नाम है। मिस यूपी प्रतियोगिता में टॉप थ्री में शामिल रही हैं।
पैर टूटा लेकिन हिम्मत नहीं
अलमास की कहानी संघर्ष से भरी हुई है। अल्मास अपनी प्रतिभा को और निखारने के उदेश्य से मुंबई गईं। वहां दुर्घटना का शिकार हो गई। पैर अलग हो गया। करीब छह महीने का ब्रेक हो गया। फिर आगरा आ गईं। यहां से दिल्ली चली गईं। वहां खूब नाम कमाया। फिर आगरा आ गईं। अब फिर वापस आगरा आना पड़ा। आगरा में वे अपना नाम चमकाने के बाद फिर से मुंबई जाने की योजना बना रही हैं। उनका ध्यान अलबम पर है। लाइव स्टोरी टाइम अल्मास के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। प्यार की दुकान चैनल पर दो दिन पहले अपलोड एक वीडियो यहां देख सकते हैं-
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026