लखनऊ। संभल हिंसा के आरोपियों से जेल में सपा नेताओं की मुलाकात पर शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जेलर और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने मुरादाबाद जेल के जेलर विक्रम सिंह यादव और डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं जेल अधीक्षक पीपी सिंह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने की शासन से सिफारिश की गई है।
बता दें कि आरोपियों से सपा विधायक नवाब जान, चौधरी समरपाल सिंह, पूर्व सांसद एसटी हसन के साथ कई सपा नेताओं ने जेल में मुलाकात की थी। पूर्व सांसद,विधायकों के साथ कुछ सपा नेता बगैर पर्ची लगाए मिले थे।
कहा जा रहा है कि मुलाकात के दौरान जेल मैनुअल का पालन नहीं किया गया। शासन के निर्देश पर डीजी जेल ने डीआईजी जेल कुंतल किशोर को मामले की जांच सौंपी थी। संभल में जेल नहीं होने की वजह से आरोपियों को मुरादाबाद जेल भेजा गया था।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- फरमान-मोनालिसा विवाह पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- 35 टुकड़ों में मिलेगी लाश…हिंदू परिवारों को दी अजीब नसीहत - March 15, 2026
- मुरादाबाद में सनसनी: नई नवेली बहू ने पूरे ससुराल को दी नशीली नींद, प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर हुई फरार - March 15, 2026
- ताजमहल में मधुमक्खियों का तांडव: छत्ता टूटते ही पर्यटकों पर हमला, जान बचाने को मची भगदड़ - March 15, 2026