प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एक मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के तहत मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार और आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ लोगों के यहां छापेमारी की है. समाचार एजेंसी पीटीआई को ईडी के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है.
दिल्ली में कम से कम 10 जगहों पर ईडी ने छापे मारे हैं. ये साफ़ नहीं है कि ईडी ने ये छापे पहले से जिस केस की जांच चल रही है उसके तहत मारे हैं या फिर ये छापे किसी नए केस में मारे जा रहे हैं.
ईडी की टीम केजरीवाल के पीएस विभव कुमार, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार, पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एनडी गुप्ता के कार्यालय पर पहुंची है.
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, उन्होंने कहा है, “हमारे नेताओं को चुप कराने के लिए ईडी की छापेमारी हो रही है. उन्हें एक रुपया भी नहीं मिलेगा.”
-एजेंसी
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026