लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग के दौरान विपक्ष की तरफ से कई आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंन एक्स पर लिखा कि, सपा के जीत रहे अंबेडकरनगर प्रत्याशी लालजी वर्मा के घर पर पुलिस भेजकर छापा मारा गया लेकिन पुलिस को न कुछ मिलना था, न कुछ मिला। ये लालजी वर्मा जी की ईमानदार छवि को धूमिल करने का कुकृत्य है। घोर निंदनीय! ये हारती हुई भाजपा की हताशा है।
सपा के जीत रहे अंबेडकरनगर प्रत्याशी श्री लालजी वर्मा के घर पर पुलिस भेजकर छापा मारा गया लेकिन पुलिस को न कुछ मिलना था, न कुछ मिला। ये श्री लालजी वर्मा जी की ईमानदार छवि को धूमिल करने का कुकृत्य है। घोर निंदनीय!
ये हारती हुई भाजपा की हताशा है।#कभी_नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/Dp3zBdPWDf
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 25, 2024
वहीं, इससे पहले लालजी वर्मा ने एक्स पर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा था कि, अंबेडकरनगर का पूरा प्रशासनिक अमला मुझे प्रताड़ित कर रहा है, जिसका ज़बाब अंबेडकर नगर की समस्त जनता अपने वोट से देगी। मुझे चाहे जितना प्रताड़ित किया जाए लेकिन पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यको की आवाज को दबने नहीं दूंगा। मैं समाजवादी पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं,बूथ अध्यक्षों से अपील करता हूं कि आप सभी अपने बूथ पर मुस्तैदी से वोट पड़वाए। सुबह से सर्व समाज का खासकर दलित समाज का मुझे जिस तरह से समर्थन मिल रहा है उसका मैं दिल से आभार प्रकट करता हूं। आप सभी अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा वोट पड़वाये और बिना किसी भय के बूथ पर डटे रहे।
अंबेडकरनगर का पूरा प्रशासनिक अमला मुझे प्रताड़ित कर रहा है, जिसका ज़बाब अंबेडकर नगर की समस्त जनता अपने वोट से देगी।
मुझे चाहे जितना प्रताड़ित किया जाए लेकिन पिछड़ों,दलितों,अल्पसंख्यको की आवाज को दबने नहीं दूंगा।
मैं समाजवादी पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं,बूथ अध्यक्षों से अपील… pic.twitter.com/XnC3AtQrZA
— Lalji Verma (@LaljiVermaSP) May 25, 2024
Compiled by up18news
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026