Agra, Uttar Pradesh, India. जॉन्स मिल प्रकरण में प्रशासन की एकपक्षीय अन्यायपूर्ण उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के विरोध में रविवार को भी क्षेत्रीय व्यापारियों और निवासियों का संघर्ष जारी रहा। जॉन्स मिल संघर्ष समिति के बैनर तले एक ओर आगरा में नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता और अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता को ज्ञापन देकर न्याय दिलाने की मांग की गई, वहीं दूसरी ओर लखनऊ में आशुतोष वार्ष्णेय के नेतृत्व में संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल को उनके आवास पर ज्ञापन दिया गया।
जब सुनील बंसल को यह बताया गया कि एक साल पूर्व वे जीवनी मंडी स्थित जिस खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने आए थे, उसे तोड़ने के साथ-साथ उस क्षेत्र में 35 हजार गरीब मजदूरों की बस्तियों को उजाड़ने की साजिश प्रशासन द्वारा रची जा रही है, तो यह सुनकर सुनील बंसल ने जोरदार शब्दों में आश्वस्त किया कि लाखों भक्तों की आस्था से जुड़े मंदिर के साथ-साथ आवासीय और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है कि खाटू श्याम मंदिर सहित उन सभी आवासीय व व्यापारिक प्रतिष्ठानों की रजिस्ट्री बाकायदा स्टांप ड्यूटी अदा कर के समस्त कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए कराई गई हैं। इस संबंध में प्रशासन पहले ही हाईकोर्ट में हलफनामा देकर इन बैनामों की वैधता की पुष्टि कर चुका है किंतु अब प्रशासन अपनी ही रिपोर्ट के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है जो कि पूर्णत: अनुचित है।
नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं को हल करवाएंगे। वहीं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि परिषद व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, अतुल बंसल, विशाल बंसल, अरुण गुप्ता, अमित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मुकेश जैन, राजेश जैसवाल, अंशुल दौनेरिया, कन्हैया लाल अग्रवाल और अशोक अग्रवाल फरह वाले प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026