भाजपा जिला आगरा ने परिवार संपर्क अभियान का किया शुभारंभ
गोविन्द नारायण शुक्ला ने वीडियो संवाद से किया उद्घाटन
Agra (Uttar Pradesh, India)। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण हो गया है। इस मौके पर मोदी सरकार की उपलब्धियों एवम प्रदेश सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए भाजपा जिला आगरा द्वारा परिवार संपर्क अभियान आज से प्रारंभ किया गया। यह15 जून तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।
![](https://livestorytime.com/wp-content/uploads/2020/06/bjp-leaders2.jpg)
एक साथ नौ स्थानों पर अभियान
आगरा में नौ स्थानों पर परिवार संपर्क अभियान का शुभारंभ हुआ। चाहरवाटी इंटर कॉलेज अकोला में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिगरोता में जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, प्राइमरी विद्यालय अभुआपुरा में सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय निवरी में ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रदीप भाटी, महारानी अवंतीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोली में बृजक्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, प्राइमरी विद्यालय शाहगंज में विधायक महेश गोयल, प्राइमरी विद्यालय बगिया श्यामलाल में विधायक जितेंद्र वर्मा, चाहरवाटी इंटर कॉलेज अकोला में विधायक हेमलता दिवाकर, प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय जगतपुरा में विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने परिवार संपर्क अभियान का शुभारंभ किया।
घर-घर बांटे पत्रक
इसके बाद आगरा जिला के सभी बूथ अध्यक्षों ने दो कार्यकर्ताओं के साथ मास्क लगाकर घर -घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के पत्रक अपने अपने बूथ पर बांटे। भाजपा जिले के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने बूथों पर परिवार संपर्क अभियान में हिस्सा लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने की। संचालन महामंत्री विजय आर्यन ने किया।
![](https://livestorytime.com/wp-content/uploads/2020/06/bjp-leaders.jpg)
इन्होंने किया प्रतिभाग
वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग बैठक में जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, बाह की विधायक रानी पक्षालिका सिंह, खेरागढ़ के विधायक महेश गोयल, फतेहाबाद के विधायक जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री संजय चौहान, संतोष कटारा, विजय आर्यन, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर माहौर, दिनेश गोयल, रामकुमार शर्मा, नाथूराम वर्मा, शिवकुमार प्रमुख, सोनू चौधरी, मेघराज सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार पथिक, जिला मंत्री बबीता चौहान, सहदेव शर्मा, देवेंद्र वर्मा, हीरा सिंह, मानवेंद्र राठौड़, अंजू सचान, कौशल अग्रवाल, हेमंत तिवारी, थान सिंह सोलंकी, अरुण शर्मा, हरवीर सिंह परमार, नीरज गुप्ता आदि मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के समन्वयक बृजक्षेत्र आई टी संयोजक गौरव वार्ष्णेय थे।
- NTPC ने शुरू की रिक्त 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया - December 14, 2023
- यूपी पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी से - December 13, 2023
- ECIL में अप्रेंटिस के पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर - December 11, 2023