पेटीएम और इसकी पेमेंट बैंक यूनिट के बीच कई इंटर-कंपनी समझौतों को खत्म करने का फैसला किया है. शुक्रवार को पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन ने बयान जारी कर ये बताया है.
कंपनी का कहना है कि पेटीएम पेमेंट बैंक के लिए काम करने वाले लोग इस प्रक्रिया को आसान करने पर सहमत हो गए हैं. पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के 51 फ़ीसदी हिस्सेदारी के मालिक हैं. बीते दिनों उन्होंने पेमेंट बैंक के ग़ैर-कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफ़ा दिया था.
रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक का पूरी तरह ऑपरेशन बंद करने के लिए कंपनी को 15 मार्च तक का समय दिया है. सेंट्रल बैंक ने कहा था कि अपनी गहन जांच में उन्होंने पाया की पेटीएम पेमेंट बैंक ने बार बार नियमों का उल्लंघन किया.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026