मणिपुर। मणिपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में 1 जवान घायल हो गया है। यह हमला उस समय किया गया, जब यह काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की तरफ जा रहा था।
आपको बता दें कि यह हमला जेड श्रेणी सुरक्षा के सुरक्षा कर्मियों पर किया गया था। जिसमें अभी तक एक जवान के घायल होने की खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के एक हिस्से पर कोटलेन गांव के पास गोलीबारी अभी भी जारी है। पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान कम से कम एक जवान गोली लगने से घायल हो गया।
एक अधिकारी ने बताया, “सीएम बीरेन सिंह अभी दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं, जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे।” शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, एक वन बीट कार्यालय और कम से कम 70 घरों को आग के हवाले कर दिया। उग्रवादी हमले में घायल सुरक्षाबल को इम्फाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
बताया जा रहा है कि मणिपुर पुलिस की सुरक्षा टीम सीएम एन बीरेन सिंह के दौरे से पहले जिरीबाम गई थी। पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। एक अधिकारी ने से कहा, ‘मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं। वह जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे।
Compiled by up18News
- Agra News: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, आगरा में 22 फरवरी को चलेगा चौथा विशेष अभियान - February 21, 2026
- राजसी स्वागत के बीच आगरा पहुंचे क्रोएशिया के प्रधानमंत्री, ताजमहल की खूबसूरती देख हुए मंत्रमुग्ध - February 21, 2026
- आगरा में होली से पहले बड़ी कार्रवाई: राजस्थान से आई 13 क्विंटल मिलावटी खोये की खेप पकड़ी, JCB से कराया नष्ट - February 21, 2026