प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर में बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस निशाने पर थी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम महिलाओं और बेटियों का जिक्र किया। बगैर हिजाब का नाम लिए उन्होंने इस मुद्दे पर भी अपनी राय रख दी।
प्रधानमंत्री ने चालीस मिनट के अपने भाषण में पांच मिनट तक सिर्फ मुस्लिम बहन-बेटियों के बारे में ही बोला। उन्होंने तीन तलाक और मुस्लिम महिलाओं के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। ये भी कहा कि मुस्लिम बहन-बेटियों पर जुल्म न हो इसके लिए योगी सरकार बहुत जरूरी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने विकास की बात करते हुए महिलाओं और बेटियों का जिक्र किया। बोले, ‘विकास में बेटियों की सहभागिता सबसे अहम है। मुस्लिम बहन-बेटियां हमारी इस साफ नियत को अच्छी तरह से समझती हैं। हमने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के जुल्म से मुक्ति दिलाई है। हमने जो तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया है, उसमें मुस्लिम बहनों को सुरक्षा का विश्वास दिलाया है।’
…जब भाजपा को मिलने लगा मुस्लिम बहन-बेटियों खुलेआम समर्थन
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के उत्पीड़न से भाजपा की सरकार ने बचाया। जब मुस्लिम बहन-बेटियों का समर्थन खुलेआम भाजपा को मिलने लगा। मुस्लिम बेटियां भाजपा के समर्थन में वीडियो डालने लगीं। भाजपा सरकार की तारीफ करने लगीं। सदियों बाद मिले इतने बड़े सम्मान की गौरव गाथा करने लगीं तो वोट के ठेकेदारों की नींद हराम हो गई। वो बेचैन होने लगे। कहने लगे, अरे हमारी ही बेटी मोदी-मोदी करने लगी।’
पीएम ने आगे कहा, ‘मुस्लिम बेटियों के वीडियो देखकर इन ठेकेदारों के पेट में दर्द होने लगा। मोदी की तारीफ में मुस्लिम बहनों के बयान देखकर ठेकेदारों को लगा कि इन बेटियों को रोकना होगा। ये मोदी की तरफ चली जाएंगी तो घर में भी उनका राज आ जाएगा। तब ये मुस्लिम बहन-बेटियों का हक और विकास के आकांक्षाओं को रोकने के लिए नए-नए तरीके खोजने लगे। बेटियों को बरगला रहे हैं ताकि मुस्लिम बेटियों का जीवन हमेशा पीछे ही रहे।’ पीएम ने कहा, हमारी सरकार हर मजलूम, हर पीड़ित मुस्लिम महिला के साथ खड़ी है। कोई मुस्लिम महिला पर जुल्म न कर सके, इसके लिए योगी जी की सरकार बहुत जरूरी है।’
-एजेंसियां
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026