Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। विदेशी मेहमान के साथ एक बार फिर घिनौंनी हरकत हुई है, धर्म नगरी की छवि के साथ ही देश की अतिथि देवो भवः की छवि को भी इस घटना ने आघात लगा दिया है। यूक्रेन की रहने वाली 13 वर्षीय बालिका के साथ मूल रूप से पाकिस्तान निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है।
पाकिस्तान के कराची शहर के रहने वाले आनंद कुमार का आना-जाना था
पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से थाना वृंदावन में दी गई तहरीर के अनुसार वह वृंदावन के रमणरेती चौकी क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में बेटी के साथ रहते हैं। उसके घर पर पाकिस्तान के कराची शहर के रहने वाले आनंद कुमार का आना-जाना था। बालिका के माता पिता इस्कॉन भक्त हैं। माता पिता के बीच तलाक हो गया और दोनों अलग अलग रहते हैं। बालिका अपने पिता के साथ रहती है।
तीन दिन बालिका की मां के घर पर ही दुष्कर्म किया
आरोपी युवक आनंद कुमार वृंदावन के ही चैतन्य विहार इलाके में रहता है। 31 अगस्त की रात किशोरी के पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान आनंद कुमार उसके फ्लैट पर आया। आरोप है कि आनंद कुमार ने बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि चैतन्य विहार में रहने वाले आनंद नामक व्यक्ति ने उसके साथ तीन दिन बालिका की मां के घर पर ही दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पिता को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद वह उसे लेकर वृंदावन थाने पहुंचे। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
आरोपी पाकिस्तानी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है
बालिका की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आनंद मूल रूप से पाकिस्तान का है। टूरिस्ट वीजा पर 16 साल से वृंदावन में रहकर भजन कीर्तन करता है। बालिका की मां के घर आरोपित का आना जाना है। आरोपी पाकिस्तानी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को परिक्रमा मार्ग स्थित इमली तला के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया महानिशा पूजन, शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया हवन - October 18, 2026
- गोवा में राहुल गांधी का पीएम मोदी, अमित शाह और CEC पर तीखा हमला; कहा— ‘वोट चोरी’ की प्लानिंग करते हैं नरेंद्र मोदी - October 18, 2026
- ‘नामर्द’ कहकर किया था अपमानित, सदमें में युवक की हुई थी मौत; झांसी कोर्ट ने 16 साल पुराने मामले में अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट - October 18, 2026