Aligarh (Uttar Pradesh, India)। मंगलायतन विश्वविद्यालय के छात्रों का कैलिफ़ोर्निया जाने का रास्ता खुल गया है l मंगलवार को मंगलायतन विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया के बीच पूर्व मैं हुए सहमति पत्र का विस्तार किया गया । जिसके अंतर्गत मंगलायतन विश्वविद्यालय के छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों और शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया ज्वाइन कर सकते हैं । यही नहीं विभिन्न विषयों के शिक्षक शिक्षिकाएं भी शिक्षण गुणवत्ता और उन्नति के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी ऑफ केलिफोर्निया से लिसा मिलर, एमए निदेशक अंतर्राष्ट्रीय और व्यावसायिक कार्यक्रम, उमर मेदानती, क्षेत्रीय निदेशक मेनसा ग्लोबल एंगेजमेंट टीम/यूसीआर एक्सटेंशन और फ्लुइड टेक सॉल्यूशंस – यूसीआर एक्सटेंशन की भारतीय शाखा से रमानी ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया की उनके विश्वविद्यालय के छात्र मंगलायतन विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं। इससे विषयों का आदान-प्रदान बढ़ेगा साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। दोनों देशों की संस्कृतियों का भी विकास होगा ।
इस अवसर पर आईबीएम के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव शर्मा ने कहा की यह दोनों ही विश्वविद्यालयों के लिए लाभ पूर्ण रहेंगा। इससे विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों का आवागमन और बढ़ेगा। समन्वयन प्रो.दिनेश शर्मा का रहा। इस अवसर पर प्रो. गुरुदास उल्लास,प्रो. अनुराग शाक्य ,प्रो. सिद्धार्थ जैन, प्रो. सौरभ कुमार, प्रो. अंकुर अग्रवाल, डॉ. अर्सलान अहमद, डॉ. अर्पित सक्सेना डॉ. निशा खान ,डॉ.राजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026