MP sports competition

खेलों में लगा दो जान, फतेहपुर सीकरी के नौजवान’, आज किरावली में सांसद खेल स्पर्धा

NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुरसीकरी लोकसभा की सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिता का आयोजन माही इंटरनेशनल स्कूल तेहरा आगरा में हुआ। सांसद खेल स्पर्धा आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि फतेहपुरसीकरी लोकसभा के सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने ‘खेलों में लगा दो जान, फतेहपुर सीकरी के नौजवान’ नारे के साथ किया। उनके साथ आगरा के सासंद एवं केंद्रीय कानून व न्याया राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भी थे।

सांसद खेल स्पर्धा में ग्रामीण युवा बड़े उत्साह से भाग ले रहे हैं। ग्रामीणों में खेल आयोजन को लेकर भारी उत्साह है। खेल प्रतियोगिता त्योहार का रूप लेता जा रहा है । हजारों की संख्या में ग्रामीण आ रहे हैं और आयोजन में भाग ले रहे हैं। सांसद राजकुमार चाहर सुबह शुरुआत से लेकर शाम समापन तक खेल मैदान में ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि आयोजन में ग्रामीणों की भागीदारी बता रही है कि असली भारत गांव -देहात में बसता है। ये खेल आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में एक अनूठी मिसाल छोड़ेंगे।

प्रो. एसपी सिंह बघेल का स्वागत करते राजकुमार चाहर। साथ में गौरीशंकर सिंह सिकरवार और विधायक महेश गोयल।

केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि गांव का किसान, नौजवान खुशहाल हो। उसमें ये खेल आयोजन इजाफा करेंगे।

आयोजन में खेरागढ़ विधायक महेश गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, एसडीएम खेरागढ़ प्रियंका सिंह, उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, दिगम्बर सिंह धाकरे, ठा. गौरीशंकर सिंह सिकरवार, चैयरमेन माही इंटरनेशनल स्कूल संजय अग्रवाल, त्रिवेंद्र गोयल, ब्लॉक प्रमुख श्रीकांत त्यागी, संतोष कटारा, महेश गोयल,  संचालन रिनेश मित्तल, अनिल चाहर, शिवकुमार, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यशपाल राणा, युवा कल्याण विभाग आदित्य कुमार, सुनील चंद्र जोशी, आरएसओ रवि अरेला, एसपी सिंह, पुनीत चौधरी, अरविंद यादव,  डॉक्टर हरी सिंह अध्यक्ष आगरा ओलंपिक, डॉक्टर सत्यदेव पचौरी कीड़ा भारतीय प्रांतीय अध्यक्ष, सुधीर नारायण, शकील खान, सुदर्शन सोलंकी, शिखा श्रीगरण, रामलाल, डॉ. कल्पना, सुभाष चौधरी, शूरवीर चाहर, सतेंद्र यादव, नरेंद्र, दिग्विजय दौनेरिया, हरिओम रावत, अन्नू दुबे, भूपेंद्र ठाकुर, रोहित, सोमवीर, मेघसिंह सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

दम लगाते खिलाड़ी।

आज क्रिकेट, कबड्डी,  खो-खो, कुश्ती, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स खेल का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ महिला प्रथम रौनक गांव के नदीम, द्वितीय रजनी गांव रामपुरा, तृतीय नीलम, 100 मीटर पुरुष पुष्पेंद्र प्रथम, आदर्श चाहर द्वतीय, अनीश तृतीय रहे। लॉन्ग जंप पुरुष में रजत फर्स्ट खेरागढ़, सचिन सेकंड खेरागढ़, लवकुश थर्ड, लॉन्ग जंप महिला नीलम फर्स्ट, रजनी सेकंड, रौनक थर्ड, 400 मीटर दौड पुरुष शिवा ठाकुर फर्स्ट, शिवा तोमर सेकंड, देव गुर्जर थर्ड, 400 मीटर महिला रजनी फर्स्ट, रौनक सेकंड, नीलम थर्ड, कबड्डी में कागारौल की टीम विजेता और रॉयल क्लब की टीम उपविजेता रहे।

भाजपा जिला प्रवक्ता राजकुमार पथिक ने बताया कि कल 17नवंबर ब्लॉक अछनेरा, फतेहपुर सीकरी के खेल मौनी बाबा खेल मैदान किरावली पर होंगे। 19 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से ब्लॉक बाह, पिनाहट, जैतपुर, जरार खेल मैदान बाह में होंगे। 20 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से ब्लॉक शमसाबाद, फतेहाबाद के खेल माउंट लिटेरा स्कूल शमसाबाद आगरा पर होंगे।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

https://www.amazon.in/Books-Dr-Bhanu-Pratap-Singh/s?rh=n%3A976389031%2Cp_27%3ADr+Bhanu+Pratap+Singh


Dr. Bhanu Pratap Singh