काठमांडू गोरखपुर से पर्यटकों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस पोखरा से काठमांडू के बीच तनहु जिले के अबुखैरेनी में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई है। बस में कुल 42 लोग सवार थे।
अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं जबकि बाकी लापता हैं। सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले थे। बस गोरखपुर के केसरवानी ट्रैवल्स की बताई जा रही है। बस का ड्राइवर मुर्तजा गोरखपुर का रहने वाला था, हादसे में उसकी भी मौत हो गई है।
तनहु के एसपी ने बताया कि मार्सयांगडी नदी में बस अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित ऐन पहरा से नदी में गिर गई। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। पोखरा से काठमांडू जाने वाली बस नम्बर यूपी 53 एफटी 7633 बताया गया है।
बस में चालक-परिचालक समेत 43 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस राहत बचाव के लिए पहुच गयी है। नेपाल पुलिस ने बताया कि बचाव कार्य चल रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के हैं। करीब 25 यत्रियों का अभी पता नही चल पा रहा है।
बताया जा रहा है कि चारू नामक व्यक्ति ने गोरखपुर शहर में बाबिना होटल के बगल में स्थित केशरवानी ट्रेवल्स से बस को बुक किया था। महाराष्ट्र के सभी यात्री इलाहाबाद से बस में सवार हुए थे। सभी यात्री पहले चित्रकूट गए फिर वहां से गोरखपुर होते हुए नेपाल गए थे। कुल तीन बस बुक कराई गई थी। पर्यटकों के दल में कुल 110 लोग थे। जिस बस की दुर्घटना हुई है वह 45 सीट की है। इसमें 42 यात्री सवार थे।
Compiled by up18News
- गविष्ठि यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कानपुर देहात और औरैया में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, ‘गौ माता राष्ट्र माता’ के मुद्दे पर लिया सामूहिक संकल्प - June 2, 2026
- ट्विशा शर्मा हत्याकांड: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत, कोर्ट में उठाए जांच पर सवाल - June 2, 2026
- के. अन्नामलाई का भाजपा से मोहभंग? इस्तीफा सौंपकर अमित शाह से मुलाकात का इंतजार, तमिलनाडु की राजनीति में हलचल - June 2, 2026