मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने बृहस्पतिवार कहा कि प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा। सीएम योगी ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी ने खिलवाड़ किया तो अगले चौराहे पर उसे यमराज खड़ा मिलेंगे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर बहन-बेटी असुरक्षित होंगी तो समाज का भविष्य अंधकारमय होगा। योगी ने कहा कि हम लोग सत्ता में इसलिए आए हैं ताकि बेटियां सुरक्षित रहें और व्यापारियों का सम्मान बना रहे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सम्मान से खिलवाड़ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पहले भी दे चुके हैं अपराधियों को चेतावनी
बता दें कि इससे पहले भी कई बार सीएम योगी अपराधियों को इस तरह की चेतावनी दे चुके हैं। सीएम योगी का साफ कहना है कि अगर महिलाओं और बेटियों के साथ किसी ने भी कुछ गलत काम किया तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस उसके खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकती है।
प्रदेश हो चुका है दंगा मुक्तः योगी
सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत में पूर्व पीएम और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को नमन किया और कहा कि मुजफ्फरनगर को सैकड़ों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। खासकर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र को इससे सबसे ज्यादा लाभ मिलने जा रहा है।
मुजफ्फरनगर वही स्थान है, जो 10 साल पहले दंगों की आग में झुलसता था। आज ये दंगामुक्त हो चुका है और यहां धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकलती है। यहां की नई पहचान विकास, सुरक्षा, नौजवानों को काम, सरकारी नौकरी के रूप में बन रही है। प्रदेश सरकार मवाना चीनी मिल का विस्तारीकरण कराने जा रही है। इसके लिए ठोस कार्य योजना बनाकर सरकार आगे बढ़ रही।
Compiled by up18news
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026