Rajdhani Express Bus Services : राजधानी एक्सप्रेस बस (Rajdhani Express Bus) सेवाओं का किराया कम करने की तैयारी चल रही है। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण यह फैसला लिया जा सकता है। मौजूदा समय में इन बसों का लोड फैक्टर 40 प्रतिशत तक है। वहीं, किराया कम करने के प्रस्ताव पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी बसों का किराया साधारण बसों की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा है, लेकिन इन बसों की सेवाएं परिवहन निगम के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही हैं। किराया ज्यादा होने की वजह से यात्री इसमें सफर करने से कतरा रहे हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों ने प्रबंध निदेशक से राजधानी बस सेवाओं का किराया कम करने का अनुरोध किया है। सूत्र की माने तो प्रबंध निदेशक ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में राजधानी बस सेवाओं के किराये में कटौती की जा सकती है। इन बसों का किराया भी साधारण बसों से थोड़ा ज्यादा या फिर बराबर हो सकता है। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक सामने चित्रकूट रीजन की ओर से राजधानी बस सेवाओं का किराया कम करने का सुझाव रखा गया था। कम लोड फैक्टर को देखते हुए ऐसा करना पड़ेगा।
- यूपी के पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा खुलासा: 10,470 आवेदनों में गड़बड़ी पर दो SDM निलंबित, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त; FIR दर्ज - November 27, 2026
- यूपी के पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा खुलासा: 10,470 आवेदनों में गड़बड़ी पर दो SDM निलंबित, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त; FIR दर्ज - November 27, 2026
- अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा प्रहार, बोले— ‘विदाई का समय आ गया, तय करना है स्पेन जाना है या वेनिस’ - November 27, 2026