उत्तराखंड के मध्यमेश्वर-पांडवशेरा ट्रैक पर 7 ट्रैकर फंस गए हैं। इनमें 3 पत्रकार और 4 स्थानीय लोग हैं, पांडवशेरा ट्रैक पर ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गए थे। बताया जा रहा है कि उनके पास भोजन और पानी की भी व्यवस्था नहीं है। सूचना मिलने के बाद से ही एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुट गई है। हेलिकॉप्टर से टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर को वापस आना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिला कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिली थी कि 7 ट्रैकर्स पांडवशेरा में ट्रैक करते हुए लापता हो गए हैं। उन्हें मदद की जरूरत है। एसडीआरएफ ने सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था कर लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी। पांडवेशेरा रूट पर टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर को वापस लौटना पड़ा।
रविवार सुबह टीम ने फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। बताया जा रहा है कि ट्रेकर्स की लोकेशन मध्यमेश्वर से 24 किमी के आसपास हो सकती है। बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भी जारी है। इस दौरान हर रोज हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। कोरोना काल के बाद पूरी क्षमता से शुरू हुए चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की बेतहाशा भीड़ पहुंची है।
-एजेंसियां
- गाजियाबाद में सीएम योगी का कांग्रेस पर करारा हमला: “1975 में आपातकाल थोपने वालों का लोकतंत्र पर उपदेश देना हास्यास्पद” - November 5, 2026
- सिख समुदाय पर बयान मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत: FIR दर्ज कराने की याचिका निरस्त - November 5, 2026
- अलीगढ़ में 5 दिन पहले सस्पेंड हुए दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: फंदे से लटका मिला शव; महकमे में हड़कंप - November 5, 2026