वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को लगने वाला है. ये साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar eclipse 2024) होगा जो काफी लंबे समय तक रहने वाला है. इस सूर्य ग्रहण को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ऐसा सूर्यग्रहण लगभग पचास वर्ष के बाद लग रहा है. इस सूर्यग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे 25 मिनट की होगी. इसमें से तकरीबन साढ़े सात मिनट का समय ऐसा रहेगा जिस दौरान धरती पर अंधेरा छाया रहेगा. ये सूर्यग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और सूतक काल मान्य होगा या नहीं, आइए जानते हैं इस बारे में.
सूर्यग्रहण पर खाने-पीने से जुड़ी मान्यताएं
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
इस दौरान खाना-पीना मना होता है.
गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी छीलना, काटना नहीं चाहिए.
माना जाता है कि पानी में कुछ बूंदे तुलसी के या पत्ते डालकर इसे उबाल कर पीना चाहिए.
वे लोग जो बीमार हैं या जो बुजुर्ग हैं उन्हें इस दौरान उपवास नहीं करना चाहिए.
इस दौरान खाने में आप मेवे ले सकते हैं. यह कम मात्रा में खाने पर भी शरीर को पूरी एनर्जी देंगे.
महिलाओं को ग्रहण के दौरान सात्विक भोजन लेने की सलाह दी जाती है.
सूर्य ग्रहण का समय (Solar Eclipse Time)
भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 9.12 बजे से होगी और ये रात को 2.22 बजे समाप्त होगा. सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे और 10 मिनट की रहेगी. वहीं बात करें अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड और इंग्लैंड जैसे देशों की तो वहां सूर्य ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2.15 बजे से होगी.
– एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026