इन दिनों देश में सियासी माहौल गर्म है। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मथुरा पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को निशाने पर रखा।
उनके साथ मंच पर वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, जंयत चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। गृहमंत्री अमित शाह से पहले हेमा मालिनी ने जन संबोधन किया। उन्होंने पिछले 10 वर्षों की सरकार उलब्धियां गिनाईं। अमित शाह ने कहा “पूरे देश में लोकसभा का चुनाव हो रहा है पहले चरण का मतदान हो चुका है, पहले चरण में कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया है। दूसरे चरण में सपा और कांग्रेस का सूफड़ा साफ करना है।”
उन्होंने आगे कहा “राहुल गांधी चांदी की चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए जबकि मोदी गरीब के घर में पैदा हुए। इस चुनावी समर में यह दोनों आमने-सामने हैं। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। नरेंद्र मोदी सरकार में भ्रष्टाचार की कमर टूटी है।”
अगर 2024 में अगले 5 साल के लिए जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना तो ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का विकास सांस्कृतिक उत्थान के लिए विश्व स्तरीय सांस्कृतिक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बनाया जाएगा। मथुरा कासगंज रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा।” इस दौरान अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अबकी बार सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने जा रही है।
बिंदुवार ये है अमित शाह का भाषण
राहुल गांधी गर्मी आते ही थाइलैंड चले जाते हैं।
मैं तो जन्म और धर्म से वैष्णव हूं।
पूरे देश में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण का मतदान हो चुका है, पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।
दूसरे चरण में सपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है। राहुल गांधी मुंह में चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं।
नरेंद्र मोदी गरीब के घर में पैदा हुए। यह दोनों आमने-सामने है।
नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।
एक ओर थाईलैंड के प्राइवेट द्वीप पर छुट्टियां मनाने वाले राहुल गांधी हैं। दूसरी ओर दीपावली के दिन भी छुट्टी न लेने वाले नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं।
जयंत ने कहा, ”मैं भी बचपन से हेमा मालिनी का फैन था
मथुरा क्षेत्र की अपनी अलग पहचान है, यहां के लोगों के जज्बात अनोखे हैं। देश के कोने-कोने से लोग आस्था और श्रद्धा लेकर यहां आते हैं।
नरेंद्र मोदी ने देश को गति दी है, कांग्रेस की सरकार में योजनाएं बनती थीं, ढिंढोरा पीटा जाता था, योजनाएं धरातल पर नहीं आती थीं।
मोदी सरकार में जो भी योजना बनती है, उसका सीधा लाभ जनता को मिलता है। लाभार्थियों के खाते में सीधा पैसा पहुंचता है। योजनाओं के नाम पर घोटाले नहीं होते हैं।
छाता चीनी मिल को लेकर पूर्व की राज्य सरकारों ने सहयोग नहीं किया। वर्तमान सरकार ने निश्चय किया है कि छाता चीनी मिल के संचालन में कितने ही रुपए क्यों न लग जाएं, उसका संचालन शुरू किया जाएगा।
कोरोना काल से पहले एक से डेढ़ करोड़ श्रद्धालु हर वर्ष यहां आते थे। अब छह करोड़ से अधिक श्रद्धालु देश-विदेश से हर वर्ष यहां आ रहे हैं।
धार्मिक पर्यटन को भाजपा की सरकार ने जो बढ़ावा दिया है, यह उसी का नतीजा है।
बांके बिहारी कॉरिडोर बनने के बाद गरीब मजदूर कामगार छोटे व्यापारियों को उसका लाभ मिलेगा। मथुरा के लोगों ने मुझे सहयोग नहीं दिया होता तो मैं सदन में नहीं पहुंच पाता।
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने का श्रेय मथुरा की जनता के सहयोग को ही जाता है।
मैं बचपन से हेमा मालिनी का फैन था। बचपन में नहीं सोचा था कि 2014 में आमने-सामने चुनाव लड़ना पड़ेगा।
हेमामालिनी के सामने मैं अब कभी चुनाव नहीं लडूंगा, मैं जब भी मथुरा से चुनाव लड़ूं मेरे लिए प्रचार करने जरूर आना।
– एजेंसी
- रौनक ने GLA University Mathura और पत्रकार कमलकांत उपमन्यु का मान बढ़ाया, 278 नेशनल डिबेट में से 251 में प्रथम स्थान पाया - September 29, 2025
- Agra News: गोस्वामी समाज सेवा समिति ने नवरात्रों के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का किया आयोजन, गरबा और भक्ति गीतों झूमे श्रद्धालु - September 28, 2025
- स्वानंद किरकिरे का नाटक खोलेगा बॉलीवुड का असली चेहरा, फिरोज़ जाहिद खान कर रहे हैं ‘बेला मेरी जान’ का निर्देशन - September 28, 2025