देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम LIC के शेयर मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE में अपने इश्यू प्राइस से 8.11 फ़ीसदी की गिरावट के साथ लिस्ट हुए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार बीएसई में भी एलआईसी के शेयरों को 867.20 रुपये पर लिस्ट किया गया, जो इसके इश्यू प्राइस से कम है.
एलआईसी का एक शेयर आवेदकों ने 949 रुपये में खरीदा था.
एलआईसी ने आईपीओ लॉन्च के समय अपने शेयर का इश्यू प्राइस 949 रुपये तय किया था, जिससे सरकार को 20 हज़ार 557 करोड़ रुपये की आमदनी हुई.
एलआईसी के पॉलिसीधारकों को एक शेयर के लिए 889 रुपये देने पड़े थे, तो वहीं रिटेल इनवेस्टर्स के लिए ये कीमत 904 रुपये थी.
एलआईसी के शेयर पहली बार मंगलवार को बीएसई और एनएसई में क्रमशः 81.80 रुपये और 77 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किए गए हैं.
सरकार ने एलआईसी में अपनी 3.5 फ़ीसदी हिस्सेदारी या 22.13 करोड़ शेयर बेचे हैं. इसके लिए 902-949 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था.
-एजेंसियां
- आगरा के सपा के दलित सम्मेलन वाले बयान पर सियासत गरमाई: आकाश आनंद बोले- ‘चेहरे पर कितना भी मेकअप हो, दिल की बात जुबान पर आ ही जाती है’ - November 21, 2026
- आप सांसद संजय सिंह का योगी सरकार पर बड़ा हमला: जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप, ईडी की चुप्पी पर उठाए सवाल - November 21, 2026
- हापुड़ के काठीखेड़ा गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल: डीजे के बेस से बजने लगे बिरयानी के भगोने; कान बंद करने पर मजबूर हुए लोग - November 21, 2026