मुंबई (अनिल बेदाग): देश के सबसे पुराने और विश्वसनीय होम टेक्सटाइल ब्रांड बॉम्बे डाइंग ने नकली उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता, हैदराबाद, केरल और मुंबई समेत कई शहरों में छापेमारी की है। मुंबई के एक प्रमुख मॉल में हाल ही में हुई कार्रवाई में कंपनी ने अपने ट्रेडमार्क के दुरुपयोग का खुलासा किया, जहां नकली उत्पादों को पर्पल रंग के लोगो के साथ असली बताकर बेचा जा रहा था, जबकि बॉम्बे डाइंग का असली लोगो नीले रंग में होता है।
कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे उत्पाद खरीदते समय लोगो और पैकेजिंग को ध्यान से जांचें ताकि उन्हें असली उत्पाद ही मिलें।
बॉम्बे डाइंग की सीएफओ किरोदा जेना ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ ब्रांड की सुरक्षा नहीं बल्कि ग्राहकों के भरोसे की रक्षा करना है। हर परिवार को वही प्रामाणिक गुणवत्ता मिले जिसके लिए बॉम्बे डाइंग जाना जाता है।”
कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह स्थानीय प्रशासन, रिटेल साझेदारों और उद्योग हितधारकों के साथ मिलकर नकली उत्पादों के विरुद्ध सख्त कदम उठाती रहेगी, ताकि बाजार में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।
-up18 News
- 30 लाख दीयों की रोशनी से नहाई रामनगरी: सरयू के 56 घाटों पर उतरा उजाले का समंदर, उपराष्ट्रपति और सीएम योगी रहे मौजूद - November 8, 2026
- अयोध्या रामपथ पर जीवंत हुआ त्रेतायुग: 10वें दीपोत्सव की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंज उठा धाम - November 8, 2026
- “मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति…”: अयोध्या के संतों ने की सीएम के विकास कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना - November 8, 2026