नैनीताल से 21 किलोमीटर दूर तल्ला बगड़ में युवती सुमन मेहरा ( 22) के संदिग्ध परिस्थिति में गायब होने के बाद क्षेत्र में घंटों तक तेंदुए की दहशत का माहौल बना रहा। युवती को बाघ या तेंदुए की ओर से उठाकर ले जाने की सूचना के बाद नैनीताल से लेकर देहरादून तक अधिकारियों से लेकर प्रभारी मंत्री तक हरकत में आ गए। चौबीस घंटे तक 200 से अधिक लोग जंगल की खाक छानते रहे लेकिन लापता युवती के नैनीताल के होटल में मिलने के बाद ग्रामीण ही नहीं बल्कि अधिकारी भी हैरान रह गए।
बता दें कि, युवती सुमन के लापता होने के बाद ग्रामीणों व विभागीय अधिकारियों ने जंगली जानवर द्वारा युवती को ले जाने की संभावना जताई। लेकिन मौके पर जंगली जानवर व युवती के बीच संघर्ष के कोई भी निशान नजर नहीं आए थे। जिसके चलते मामला संदिग्ध लगने लगा था। ग्रामीणों के दबाव के चलते वन विभाग खोजबीन में जुटा रहा। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा ग्रामीण भी जंगल में खोजबीन करते रहे।
भतीजी बताकर होटल में छोड़ गया था युवक…
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि बगड़ गांव से लापता हुई युवती को उसका परिचित एक युवक अपनी भतीजी बताकर नैनीताल के एक होटल के कमरे में ठहराकर चला गया। युवक ने होटल प्रबंधन को बताया कि उसकी भतीजी की परीक्षाएं होनी हैं और उसे महीने भर तक कमरा चाहिए। होटल प्रबंधन की ओर से हामी भरने के बाद युवक ने एडवांस भी जमा कर दिया।
पता चला है कि शाम को संबंधित युवक युवती को होटल में छोड़कर वापस लौट गया। युवती की बरामदगी के बाद भी गांव में घंटे भर तक वन कर्मी युवती की खोजबीन करते रहे। बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों को जंगल से वापस बुलाया। युवती की बरामदगी के बाद अधिकारियों व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
-एजेंसी
- आगरा STF का बड़ा एक्शन: SI भर्ती परीक्षा में ‘सेटिंग’ का झांसा देने वाले 3 साइबर ठग गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़े थे तार - March 15, 2026
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026