आगरा: थाना शाहगंज क्षेत्र के खेरिया मोड़ ख्वासपुरा इलाके में खरंजा लगाने को लेकर विवाद हो गया। एक परिवार पर तेजाब फेंका गया। ईंट-पत्थर भी फेंके गए, जिससे पीड़ित परिवार के चार सदस्यों के गंभीर चोटें आई है। युवती के हाथ जल गए हैं। पिता के हाथ में फ्रैक्चर है। महिला के चेहरे पर टांके आए। परिवार का आरोप है कि पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं।
ख्वासपुरा इलाके में रहने वाले मोहम्मद शाहनवाज ने बताया कि उनके मोहल्ले में नालियों के खरंजे बनने का काम नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। खरंजे के निर्माण को लेकर पड़ोसी परिवार ने आपत्ति की। निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसी बात पर विवाद बढ़ा। आरोपी परिवार के पुरुषों ने पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने शाहनवाज की भांजी नगमा पर तेजाब फेंका, जिससे उसका हाथ जल गया है। एक महिला के चेहरे पर ईंट लगी, जिससे चेहरा फट गया। चेहरे पर टांके आए हैं। शाहनवाज के पिता के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।
शाहनवाज का आरोप है कि पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है। खानापूर्ति के लिए एनसीआर में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी परिवार लगातार धमकियां दे रहा है। शाहनवाज शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने और चौकी के चक्कर काट रहे हैं।
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026
- जगह बदलने से जन-जागरण नहीं रोक पाओगे… जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल का दर्जा छिनने के फैसले पर भड़कीं सपा सांसद डिंपल यादव - October 12, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव: गढ़ी ईश्वरा में गूंजे अवध के मंगलगीत, रावण जन्म से श्रीराम जन्मोत्सव तक की जीवंत प्रस्तुतियां - October 12, 2026