Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस समय कोरोनवायरस संक्रमित केस कम आ रहे हैं, लेकिन मृतक संख्या बढ़ रही है। ये वे मरीज हैं, जो लम्बे समय से अस्पतालों में भर्ती हैं और वेंटिलेटर के सहारे हैं। जैसे-जैसे वेंटिलेटर हटाए जा रहे हैं, मौतें होती जा रही हैं। ऐसे माहौल में कोरोना से सुरक्षा के लिए लीडर्स आगरा का अनोखा अभियान अभियान चला रखा है।

लीडर्स आगरा और तपन फाउंडेशन द्वारा कोरोना बचाव फेस-शील्ड वितरित की जा रही है। समाज के आम नागरिक और संभ्रांत नागरिकों को फेस शील्ड पहनाई जा रही है। गत दिवस लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने विश्व संवाद केन्द्र के कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक कीर्ति कुमार और ब्रज प्रान्त प्रचार प्रमुख केशव शर्मा को फेस शील्ड पहनाई। उनके साथ श्रीकांत शर्मा भी रहे। यह जानकारी लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन पूर्व पार्षद ने दी।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026