आगरा। दिव्य− भव्य, अनुपम छवि देख गिर्राज धरण की हर किसी के मुख से निकला गिर्राज धरण हम तेरी शरण। परिक्रमा लगाते भक्त सैंकड़ों भक्त बस टक टकी लगाए अपने आराध्य को देखे जा रहे थे और गोवर्धन महाराज की जयकार लगाते जा रहे थे।
श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजन आयोजित किया गया। 15 फुट के गोवर्धन महाराज का पूजन तीन कुंतल अन्नकूट की प्रसादी, खील, बताशे से हुआ। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, ट्रस्टी राम माेहन कपूर और सतीश गोपाल ने दूध की धार चढ़ाकर और आरती कर पूजन कर शुभारंभ किया। पूजन के बाद भक्तों ने अन्नकूट की प्रसादी, कढ़ी, चावल, बाजरा भात आदि प्रसादी का आनंद लिया।
व्यवस्थाएं अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंत्री अशाेक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, भाेलानाथ, आशीष सक्सेना, मनोज जैन, राकेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विशाल, अमित, अंति गुप्ता, ध्रुव अग्रवाल, राहुल, इंद्र गोपाल, संदीप अग्रवाल, दिलीप बंसल, सुमित बंसल, विनोद राठौड़, गौरव अग्रवाल, नवीन सिंघल, मुकेश गुप्ता, अनिल मित्तल आदि ने संभालीं।
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026