राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पड़ोसी राज्य झारखंड के राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर हेमंत सोरेन की सरकार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने ट्विटर पर कहा, “झारखंड की लोकप्रिय सरकार के जनप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही है. भाजपा के यह घिनौने हथकंडे अल्प समय के लिए परेशान तो कर सकते हैं पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और हाशियों पर रहने वाले समूहों के संकल्प और महत्वाकांक्षाओं को पराजित नहीं कर सकते.
भाजपा का डर जग-ज़ाहिर है और जनता भी यह बात अब समझ चुकी है. हम मजबूती से हेमंत के साथ हैं.” राष्ट्रीय जनता दल झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की सहयोगी पार्टी है.
इससे पहले झारखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर सुनियोजित तरीके से गिरफ़्तार करने का आरोप लगाया था.
उन्होंने दावा किया है कि उन्हें एक ऐसे मामले में अरेस्ट किया गया है, जो उनसे जुड़ा हुआ ही नहीं है.
-एजेंसी
- Agra News: रास्ता रोककर की थी अभद्रता, पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ने आरोपियों को पहुँचाया सलाखों के पीछे - March 17, 2026
- दिल्ली में गूंजी वीर गोकुला जाट की शौर्य गाथा: सांसद राजकुमार चाहर की पहल पर भव्य शौर्य गीत का विमोचन - March 17, 2026
- आगरा नगर निगम में यूनीपोल आवंटन में भ्रष्टाचार की आशंका, महापौर हेमलता दिवाकर ने चेतावनी के साथ मांगी फाइलें - March 17, 2026