जन सामान्य में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए आज प्रातः10 से 11 बजे तक पूजा
Agra (Uttar pradesh, India)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि एवं हिन्दू आध्यात्मिक सेवा प्रतिष्ठान के तत्वावधान में 30 अगस्त, 2020 को यानी आज प्रातः 10 से 11 बजे तक अपने- अपने घर पर ही सपरिवार वृक्षों का पूजन कर प्रकृति वंदन कार्यक्रम मनाया जायेगा।
मोहन भागवत करेंगे संबोधित
विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने बताया कि यह प्रकृति वंदन कार्यक्रम राष्ट्र व्यापी स्तर पर एकसाथ एक ही समय पर 30 अगस्त को प्रातः 10 से 11 बजे तक अपने अपने घरों में ही करना है। इसका उद्देश्य समाज को प्रकृति के साथ जोड़ते हुए उसका संरक्षण करना है। कार्यक्रम में मुख्य उद्बोधन आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एवं ब्रज के प्रमुख संत पदमश्री रमेश बाबा का आशीर्वचन देंगे।
ऐसे करनी है पूजा
पर्यावरण के विभाग प्रमुख प्रदीप मंगल ने बताया कि ऑनलाइन एवं फेसबुक के लिंक http://www.fb.com/rss.paryavaransanrakshan/live पर लाइव रहेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत पौधे या वृक्ष के सामने जाकर हाथ जोड़कर उसका ध्यान करें, फिर 3 बार ओंकार का उच्चारण करें, तत्पश्चात पौधे या वृक्ष को तिलक-चंदन लगाकर अक्षत चढ़ाएं, उसके बाद पेड़ को रक्षासूत्र या मौली बांध कर जल चढ़ाना है। अंत में आरती गाकर वृक्ष की पांच बार परिक्रमा करनी है। कार्यक्रम के लिए आगरा विभाग की मातृशक्ति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। घरों में पौधों के गलमों को सजाया जा रहा है। वृक्षों के आसपास रंगोली बनायी जा रही है।
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026
- Gamblerina Casino Shakes Up Australia Casino Scene with Daring New Approach - October 23, 2026