Agra, Uttar Pradesh, India. ताजनगरी में मुस्लिम युवती द्वारा लव जिहाद किए जाने का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवती पर हिंदू लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है जिसे परिजन लेडी लव जिहाद का नाम दे रहे हैं।
ताजनगरी में मुस्लिम युवती द्वारा लव जिहाद Love Jihad किए जाने का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवती पर हिंदू लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है जिसे परिजन लेडी लव जिहाद #Lady love jihad का नाम दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम परिवार दोनों की बालिग होने की और अपनी मर्जी से भागने की बात कह रहा हैं। हालांकि यह मामला मई के महीने का है लेकिन पुलिस ने इस मामले को सामने नहीं आने दिया, जब 53 दिन बाद यह मामला मीडिया में आया तो इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीशपुरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर एक में रहने वाले अनिल कुमार की 18 साल की बेटी अदिति ने इसी साल हाईस्कूल पास किया है। अनिल कुमार के घर के सामने ही शकीलउद्दीन का परिवार रहता है। शकील उद्दीन शाह मार्केट में पार्किंग की ठेकेदारी का काम करते हैं। उनकी एक बेटी है जिसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है और वह अविवाहित है।
बताया जा रहा है कि अनिल और शकील उद्दीन की बेटी में गहरी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे से घंटों फोन पर बात करती थी। परिजनों ने भी इसलिए कोई विरोध नहीं किया था कि दोनों ही लड़कियां हैं।
अदिति के पिता अनिल कुमार के अनुसार 17 मई की दोपहर 12:30 बजे अदिति बड़ी बेटी के आने पर दरवाजा खोलने गई। काफी देर तक जब वह घर पर नहीं दिखी तो हम लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन अदिति का पता नहीं चला। अदिति की तलाश सभी जगह पर की लेकिन जब असफल हुए तो इस मामले में थाना जगदीशपुरा में 24 मई को मुकदमा दर्ज कराया लेकिन आज तक बेटी का पता नहीं चला है।
अदिति के पिता अनिल कुमार का कहना है कि पहले तो लड़का और लड़कियों के लव जिहाद के मामले सामने आ रहे थे लेकिन अब लड़कियां भी लव जिहाद करने में पीछे नहीं हट रही हैं। उनका सोचना है कि कहीं उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी ना हो गई हो। वहीं उन्होंने बताया कि अपनी बेटी की तलाश के लिए उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जिसमें उनकी बेटी मंतशा के साथ उसका हाथ पकड़कर जाते हुए दिखाई दे रही है।
अनिल का कहना है कि जब उन्होंने मंतशा के पिता से बात की तो उन्होंने अपने बेटी के घर में ना होने की बात कही, जिसके बाद जब उन्होंने दबाव डाला तब बताया कि मेरी बेटी मंतशा के साथ ही आपकी बेटी भाग गई है। अनिल कुमार का आरोप है कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद और मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अभी तक पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की और ना ही उनकी बेटी को तलाशने में तेजी दिखा रही है।
वहीं दूसरी तरफ मंतशा के भाई साजिद का कहना है कि दोनों ही लड़कियां बालिग हैं और अपनी मर्जी से ही भाग गई हैं। हालांकि हमने भी पुलिस में शिकायत की है लेकिन अभी तक उनसे कोई भी संपर्क नहीं हो पाया है। कई जगह पोस्टर लगाए हैं और सोशल मीडिया पर भी उनका पता चलने पर सूचना देने की पोस्ट की है।
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026