Agra, Uttar Pradesh, India। । न्यू दक्षिणी बाईपास पर स्थित मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव उजरई पुल के पास बाइक सवार दो बदमाश फौजी से लाखों रुपए लूटकर भाग गए। फौजी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। घटनास्थल पर एसपी ट्रैफिक व सीओ खेरागढ़ फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
ऐसे हुई लूट
थाना सदर के कस्बा रोहता पर स्थित न्यू सुरक्षा विहार कॉलोनी निवासी अवधेश सिंह चाहर पुत्र धर्मसिंह चाहर सेना का जवान है। वह महाराष्ट्र के अहमद नगर में तैनात है। अवधेश एक माह पूर्व छुट्टी लेकर घर पर आया है। बुधवार दोपहर एक बजे वह अपने भाई के साथ स्कूटी से किरावली स्थित कैनरा बैंक की शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड (सीसीके) के 1,90,000 हजार रुपए जमा करने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में न्यू दक्षिणी बाईपास पर स्थित उजरई पुल के पास पीछे से आए अपाचे बाइक सवार दो बदमाश पैसों से भरे बैग लूटकर भाग गए। इससे अवधेश के होश उड गए। उसने अपनी स्कूटी से उनका पीछा किया। लेकिन वे भागने में सफल रहे।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
इसके बाद पीडित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। घटनास्थल पर एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार व सीओ खेरागढ़ प्रदीप कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई।
जल्दी पकड़े जाएंगे बदमाश
सीओ खेरागढ़ ने शाम साढे सात बजे रायभा टोल प्लाजा पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे देखे। वहीं सूचना पर एसओजी की टीम भी पहुंच गई। सी ओ खेरागढ़ प्रदीप कुमार ने बताया है कि पुलिस टीम रास्ते में पड़ने वाले सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026