कोरोना संक्रमण से कुछ राहत मिलने के बीच 14 फरवरी से उत्तर प्रदेश में स्कूल खुल जाएंगे। इसमें नर्सरी से लेकर 12वीं क्लास तक सभी कक्षाएं पूर्व की तरह संचालित की जाएंगी। यूपी में स्कूल खोलने से जुड़ा आदेश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जारी किया है। इस दौरान सभी स्कूलों को कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। इससे पहले 7 फरवरी से 9वीं और इससे ऊपर की कक्षाओं के ऑफलाइन संचालन की अनुमति दी गई थी। अब कक्षा 8 तक के बच्चे भी कैंपस जा सकेंगे।
आदेश के मुताबिक स्कूलों के लिए कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करना अनिवार्य है। साथ ही बच्चों को अभी भी मास्क पहनना होगा। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग का भी विशेष ध्यान देना होगा। 7 फरवरी से पहले सभी बच्चों की क्लास ऑनलाइन हो रही थी। अब उन्हें लंबे समय बाद कैंपस में क्लास करने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश ने अन्य राज्यों के स्कूल खोलने के बाद यह फैसला लिया है।
जिम संचालकों को मिली राहत
उत्तर प्रदेश में जिम संचालकों को भी राहत दी गई है। अब जिम खोले जा सकते हैं। लेकिन स्विमिंग पूल और वाटर पार्क पूर्व की तरह बंद रहेंगे। वहीं रेस्टोरेंट, होटल के रेस्टोरेन्ट, सिनेमा हाल अपनी छमता के साथ संचालित होंगे। यहां पर भी कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही कोविड गाइलाइन का पालन करना होगा। दूसरी तरफ सरकारी और निजी कार्यालयों को भी राहत दी गई है। अब यहां 100 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम किया जा सकता है।
-एजेंसियां
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026