लोगों को अकसर यही लगता है कि नींद पूरी न होने के वजह से आंखओं के नीचे डार्क सर्कल की समस्या हो जाती है. हालांकि, डार्क सर्कल होने के पीछे कई वजह हो सकती है. शरीर में पोषक तत्वों की कमी से लेकर, पानी की कमी तक इनमें से कोई भी कारणों से आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो सकते हैं.
आज के समय में आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना आम हो गया है. अब ये समस्या किसी भी उम्र में और कई कारणों से होने लगी है. कई लोगों को नींद की कमी से तो कई को बेहतर डाइट न मिल पाने की वजह से डार्क सर्कल हो जाते हैं. ऐसे में कई लोग सलाह देते हैं कि ज्यादा सोने से डार्क सर्कल से छुटकारा पाया जा सकता है. इससे पहले ये जानना बहुत जरूरी है कि डॉर्क सर्कल्स किन कारणों से हो सकते हैं.
क्यों होते हैं डार्क सर्कल्स?
आजकल ये समस्या उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है, जिनका ज्यादातर समय टीवी, लैपटॉप और मोबाइल पर गुजरता है. इनमें ज्यादा फोकस करने की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे आ जाते हैं. इसके अलावा कई लोगों में डार्क सर्कल जेनेटिक भी होते हैं, जिन्हे खत्म करना थोड़ा मुश्किल होता है. डॉर्क सर्कल होने में एक बड़ी वजह मेकअप भी होता है. क्योंकि, मार्केट में कुछ कॉस्मेटिक्स ऐसे होते हैं जिन्हें लगाने से स्किन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलने लगते हैं और बाद में इनकी वजह से डॉर्क सर्कल होने लगते हैं.
एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि अगर शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती तो इसकी वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे आ जाते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पानी की कमी से ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता है और न ही शरीर की गंदगी साफ होती है. इस वजह से डॉर्क सर्कल होने की भी संभावना भी ज्यादा हो जाती है. इसके अलावा पर्याप्त नींद ना लेना भी डॉर्क सर्कल होने की एक बड़ी वजह से हैं. दरअसल, जब लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो उनकी आंखों में ऑक्सीजन कम हो जाती है. इससे रक्त नलियां (वाहिकाएं) चौड़ी हो जाती हैं, जिससे वे गहरे रंग की हो जाती हैं और त्वचा के माध्यम से अधिक दिखाई देने लगती हैं.
– एजेंसी
- गाजियाबाद में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत, दौड़ते समय गिरे थे - October 6, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का महाप्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- ‘कोई नहीं बचेगा’ - October 6, 2026
- विपक्ष का हल्ला-बोल: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च, राहुल-प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में लिया - October 6, 2026