गूगल मैप के असिस्टेंट ड्राइविंग मोड फीचर को कंपनी ने 2020 में लॉन्च किया था, जिसे फरवरी 2024 के बाद डिस्कंटीन्यू कर देगा. क्या गूगल इसके ऑप्शन में कुछ और लॉन्च करने वाला है, जिसके लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
कैसे काम करता है गूगल का ये फीचर
गूगल के असिस्टेंट ड्राइविंग मोड फीचर में एक डैशबोर्ड मिलता है, जिसमें मीडिया सजेशन, ऑडियो कंट्रोल और मैप दिखाई देता है. गूगल की ओर से इस फीचर को बंद करने का सीधा मतलब है कि कंपनी असिस्टेंट ड्राइविंग मोड को एंड्रॉयड ऑटो से रिप्लेस करने जा रही है.
9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार गूगल मैप में यूजर्स को एक नया इंटरफेस मिलेगा जो कि असिस्टेंट ड्राइविंग मोड फीचर को रिप्लेस करेगा. गूगल मैप्स का यह फीचर खासतौर पर उनके लिए था जिनके पास कार है. इसमें एक ही जगह पर सभी तरह की जानकारी मिलती थी. इसमें प्ले हो रहे मीडिया, मैप्स की डीटेल और स्ट्रीमिंग एप की जानकारी मिलती थी.
इस फीचर के बंद होने के बाद भी यूजर्स दूसरे तरीके से ड्राइविंग मोड का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें गूगल एप या गूगल मैप्स में जाकर Hey Google, launch driving mode का वॉयस कमांड देना होगा. ये फीचर भी आपको गूगल असिस्टेंस ड्राइविंग मोड की तरह रास्ता बताएगा. इस फीचर को यूजस करने के लिए आपको कोई दिक्कत नहीं होने वाली, क्योंकि गूगल मैप का ड्राइविंग मोड फीचर काफी फ्रेंडली है.
– एजेंसी
- ओवैसी के मैदान में होने से सीएम योगी को होगा सीधा फायदा…यूपी चुनाव 2027 से पहले बाबा रामदेव का बड़ा बयान - October 28, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन तय; 10 सीटों पर बनी सहमति, ‘हाथ’ के सिंबल पर उतरेंगे प्रत्याशी - October 28, 2026
- गोरखपुर सीट पर सपा प्रत्याशी की हार पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वोट से नहीं, खोट से चुनाव जीत रही है BJP - October 28, 2026