Agra, Uttar Pradesh, India. नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, निकट कुबेरपुर (आगरा-फिरोजोबाद हाईवे) के चेयरमैन डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने बी.एच.एम.एस. में 12वीं के छात्रों को सीधे प्रवेश का आदेश जारी किया है। प्रवेश मैरिट के आधार पर किए जाएंगे। इंटर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायलोजी विषय होने चाहिए। नीट की बाध्यता समाप्त कर दी है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुक्रम में प्रवेश शुरू हो गए हैं।
यह आदेश याचिका संख्या W.P.(C) 4627/202 नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर आगरा बनाम यूनियन ऑफ इंडिया की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विपिन संघी एवं नवीन चावला ने 23 मार्च, 2020 को जारी किया है। याचिका संख्या W.P.(C) 451/2022, CM APPLs. 1274/2022 and 10133/2022 प्रियांशु उंडविया बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एवं अन्य में 25 फरवरी, 2022 को जारी आदेश को बहाल रखा है। हाईकोर्ट ने आदेश में कहा है कि अगर बी.एच.एम.एस. की सीट खाली हैं तो सीधे प्रवेश लिया जा सकता है। नए प्रवेश शैक्षिक सत्र 2021-2022 के लिए मान्य होंगे।
डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि नीट के कारण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों की सभी सीटें नहीं भर पाई हैं। तमाम छात्र प्रवेश के लिए तैयार हैं लेकिन नीट की तकनीकी बाध्यता के चलते प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। इसी संबंध में छात्र और होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर दुनिया का एकमात्र ऐसे हॉस्पिटल है जहां गम्भीर मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जाता है। होम्योपैथी दवा गम्भीर रोगों में त्वरित प्रभावकारी है। कोरोना की द्वितीय लहर में होम्योपैथी का चमत्कार हर कोई देख चुका है।
प्रवेश के लिए इन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है
+91-9756359846
+919756270885
+918193896328
मेल पर भी संपर्क साधा जा सकता है
info@naiminath.org
- यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को दिया निषाद पार्टी में शामिल होने और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का ऑफर - September 4, 2026
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव और CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका की बंद कमरे में हुई डेढ़ घंटे की मुलाकात, सियासी गलियारों में तेज हुईं अटकलें - September 4, 2026
- Agra News: जनकपुरी महोत्सव क्षेत्र का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की बनाई गई विस्तृत योजना - September 3, 2026