पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं किम शर्मा और टेनिस स्टार लिएंडर पेस के बीच चल रहा अफेयर सुर्खियों में रहा है। दोनों को कई मौकों पर रोमांटिक डेट्स और हॉलिडे पर साथ देखा गया है। पिछले साल न्यू ईयर से पहले दोनों ने एक-दूसरे के परिवारों से भी मुलाकात की थी। अब माना जा रहा है कि किम और लिएंडर जल्द ही अपनी रिलेशनशिप को शादी में बदल सकते हैं।
पेरेंट्स ने आगे बढ़ाई है शादी की बात
पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो यह कपल जल्द ही कोर्ट मैरिज कर सकता है। कहा तो यह भी जा रहा है कि शादी की यह बात आगे किम और लिएंडर के पेरेंट्स ने आगे बढ़ाई है। बताया जा रहा है कि हाल में दोनों के पेरेंट्स ने किम के बांद्रा वाले घर पर मुलाकात की थी। यहीं पर किम और लिएंडर की शादी की बात आगे बढ़ाई गई है। हालांकि इस बारे में अभी भी ऑफिशल तौर पर कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है। इससे पहले किम और लिएंडर के पेरेंट्स पिछले साल दिसंबर में मिले थे और दोनों परिवारों ने साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था।
पूरा हो चुका है रिलेशनशिप का एक साल
मार्च के महीने में किम और लिएंडर के रिलेशनशिप का एक साल पूरा हो चुका है। इस मौके पर किम ने लिएंडर के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए थे। लिएंडर ने भी इसके बाद किम के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।
किम की होगी दूसरी शादी, लिव इन में रह चुके हैं लिएंडर
बता दें कि पिछले साल सितंबर के महीने में दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशल किया था। इसके बाद से ही दोनों अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। किम शर्मा इससे पहले हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही थीं। किम अगर लिएंडर से शादी करती हैं तो यह उनकी दूसरी शादी होगी। किम ने इससे पहले 2010 में एनआईआई अली पुंजानी से शादी की थी। लिएंडर पेस का इससे पहले महिमा चौधरी से अफेयर रह चुका है। इसके बाद वह संजय दत्त की एक्स वाइफ रिया पिल्लई के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। लिएंडर और रिया की एक बेटी भी है जिसका जन्म साल 2005 में हुआ था।
-एजेंसियां
- आगरा में आस्था से ‘खिलवाड़’ या सियासत? यमुना आरती के नाम पर नाले की पूजा का आरोप, NGT जाने की तैयारी - February 24, 2026
- आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए डॉ. अतुल मलिकराम सम्मानित, बोले— “जल, जंगल और जमीन के संरक्षकों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी” - February 24, 2026
- लखनऊ में गूंजी ‘हर आखिरी लड़की’ की आवाज: CII में पुस्तक विमोचन के साथ बालिका शिक्षा पर मंथन, रमन मैग्सेसे विजेता सफीना हुसैन ने साझा किया विजन - February 24, 2026