Agra, Uttar Pradesh, India. किसानों के मसीहा एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 118 वें जन्मदिन के पर सिंचाई विभाग, प्रतापपुरा, आगरा में चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके हवन का आयोजन शहर व समाज के गणमान्यों की उपस्थिति में जाट वंशावली द्वारा किया गया। इस मौके पर जाट वंशावली ने चौधरी साहब को एक सुर में भारत रत्न देने की मांग की।
किसने क्या कहा
जाट वंशावली के संरक्षक एडवोकेट दुर्ग विजय सिंह भैया ने चौधरी साहब के आदर्शों को देश की आवश्यकता बताते हुए समाज के किसान व कामगारों के उत्थान का स्रोत बताया। विशेष अतिथि डॉक्टर ओपी यादव ने चौधरी साहब की विचारधारा को भारत को विश्व में सिरमौर बनने का मार्ग बताया। उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने चौधरी साहब की जीवनी को नई शिक्षा नीति में शामिल करने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जाट वंशावली के संस्थापक अध्यक्ष श्री अखिलेश चौधरी ने करते हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।

किसानों के समर्थन में आधे दिन का उपवास
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नरेंद्र चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में किसानों के समर्थन में किसान दिवस पर आधे दिन का सांकेतिक उपवास रखा। कार्यक्रम के दौरान जाट वंशावली के संस्थापक सदस्य अरविंद सिंह, विजय चाहर, सोमवीर सिंह एवं शिवराज सिंह ,राजू चाहर पूर्व पार्षद, जयपाल सिंह, श्रीमती सोमा सिंह, अवधेश यादव, बंटी चौधरी, शिवराज सिंह चाहर, ऋषभ चाहर आदि उपस्थित रहे।

- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026