गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वालों की भीड़ के बीच एक बेटी ने अपनी मां के उपचार के लिए सहायता की गुहार लगाई। उसकी बात सुनते ही मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया— “पैसों की चिंता मत करो, इलाज कराओ। खर्च की व्यवस्था सरकार करेगी।”
जनता दर्शन में पहुंचे अन्य जरूरतमंदों को भी मुख्यमंत्री ने ढांढस बंधाते हुए कहा कि किसी मरीज को धन की कमी के कारण इलाज से वंचित नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने लोगों से उच्चीकृत अस्पतालों में निःसंकोच उपचार कराने को कहा और आश्वासन दिया कि सरकार उनकी पूरी आर्थिक मदद करेगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मरीजों के उपचार संबंधी इस्टीमेट तुरंत तैयार कराकर शासन को भेजें, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि शीघ्र जारी की जा सके।
मुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे थे और गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह करीब 200 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में बैठाए गए लोगों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। योगी ने कहा कि किसी को परेशान या निराश होने की जरूरत नहीं है, हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की शिकायतों पर पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जमीन कब्जाने या दबंगई करने वालों को किसी भी हाल में न बख्शा जाए। पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों को बैठाकर संवाद से समाधान निकालने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित किसी भी पात्र व्यक्ति को तुरंत लाभ उपलब्ध कराया जाए।
- आगरा के एत्मादपुर में सनसनीखेज वारदात: झरना नाले के जंगल से मिला महिला का शव, सिर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी - September 7, 2026
- आगरा में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर विशेष अभियान शुरू: डीएम मनीष बंसल ने युवाओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की की अपील - September 7, 2026
- आगरा में भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू: 17 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, 25 विशेष सेवा कार्यों के जरिए जनता से होगा संवाद - September 7, 2026