Agra, Uttar Pradesh, India. ताजमहल के शहर आगरा में होने जा रहा एक विवाह खासा चर्चा में है। इसके दो कारण हैं। एक तो यह कि दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से होगी। दूसरा कारण राजनीतिक है। माना जा रहा है कि इस विवाह के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर खेरागढ़ विधानसभा सीट के समीकरण बदल सकते हैं।
शहर से लेकर देहात तक विवाह की चर्चा
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह (निवासी भाग्य नगर, बाईपास, सिकंदरा, आगरा) के पुत्र जितेन्द्र चौहान का विवाह मोनिका सिंह पुत्री भाजपा नेता रणबल सिंह सिकरवार (निवासी भिलावली, खेरागढ़) के साथ छह दिसम्बर, 2021 को होना है। विवाह समारोह श्री रघुकुल महाविद्यालय, बकालपुर (कागारौल जगनेर रोड) पर होगा। विवाह समारोह में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। सात दिसम्बर, 2021 को प्रातः नौ बजे दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से होगी। इस कारण इस विवाह की आसपास के गांवों में खासी चर्चा है। दुल्हन की विदाई के समय भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस का इंतजाम भी किया गया है। हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लाने की अनुमति जिलाधिकारी से ले ली गई है।
दो प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों का मिलन
यह विवाह दो राजनीतिक परिवारों का मिलन है। भानु प्रताप सिंह चौहान भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे बृज क्षेत्र से लेकर प्रदेश तक में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2014 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से दावेदारी की थी। अन्य दलों के दो ठाकुर प्रत्याशी होने के कारण भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। उनकी बहू के रूप में आ रही मोनिका सिंह पिछले 10 वर्ष से राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। वे राष्ट्र सेविका समिति की तरुणी प्रमुख हैं। विज्ञान से दो बार परास्नातक किया है। उन्होंने पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के लिए वार्ड 31 से भाजपा से टिकट मांगा था। स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर निकाली गई यात्रा में पूरे समय शामिल रहीं। मोनिका सिंह ने निर्भया प्रकरण के विरोध में आगरा कॉलेज से भगवान टॉकीज तक रैली निकाली थी। पुलिस के रोके भी न रुकी थीं।
खेरागढ़ से टिकट की दावेदारी
बताया जा रहा है कि मोनिका सिंह ने खेरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट की दावेदारी की है। अब वे बड़े राजनीतिक परिवार की बहू बनकर आ रही हैं। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि मोनिका सिंह की दावेदारी अधिक प्रबल हो जाएगी। ये तो वक्त बताएगा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव किसे लड़ाएगी, लेकिन इतना तय है कि भाजपा को टिकट की घोषणा से पहसे सौ दफा विचार करना होगा।

क्या कहते हैं भानु प्रताप सिंह चौहान
भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। सपा और बसपा की तरह प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है। इसलिए हमारी पार्टी में हर किसी को अपनी बात कहने और यहां तक कि चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगने का अधिकार है। जो पार्टी की रीति-नीति पर खरा उतरता है, उसे टिकट दिया जाता है। इस आधार पर मोनिका सिंह टिकट मांग रही हैं तो गलत क्या है? उन्होंने स्वीकार किया कि यह वैवाहिक समारोह खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चुनाव को प्रभावित करेगा।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026