इसराइली सेना गाजा शहर के अल-शिफा अस्पताल से बाहर आ गई है. दो सप्ताह पहले इसराइली सैनिकों ने अल-शिफा में छापेमारी की थी और सेना अस्पताल के भीतर थी.
इसराइली सेना का कहना था कि उसके पास ऐसी खुफ़िया जानकारी है जिसके अनुसार- हमास इस अस्पताल को बेस की तरह इस्तेमाल कर रहा है.
इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पिछले दो हफ़्तों के दौरान अल-शिफ़ा में 21 लोगों की मौत हुई है. इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा था कि यहां 200 ”आतंकवादी” मारे गए हैं.
सोमवार को अल-शिफा से इसराइली सैनिकों की वापसी के बाद फलीस्तीनी मीडिया ने हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले कहा था कि अस्पताल परिसर के आसपास दर्जनों शव मिले हैं.
अल-शिफा पर पहली बार हमले के दौरान इसराइली प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा था कि हमास के लोग एक बार फिर इस अस्पताल में इकट्ठा हो गए हैं.
हाल के कुछ हफ़्तों के दौरान अल-शिफा के इर्द-गिर्द हमास के लड़ाकों और इसराइली सेना के बीच भारी लड़ाई की ख़बरें आई थीं.
-एजेंसी
- SIR विवाद पर NDA में उठी स्पष्टीकरण की मांग: चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और टीडीपी ने चुनाव आयोग से जनता के संशय दूर करने को कहा - September 26, 2026
- स्कूल के दिनों की 5 साल की कड़ी ट्रेनिंग: फिल्म ‘जातस्य मरणं ध्रुवम्’ में जमकर काम आ रहा है शीना चौहान का मार्शल आर्ट्स का हुनर - September 26, 2026
- आगरा में रात के सन्नाटे में दो अलग-अलग इलाकों में आग का तांडव, रामबाग की मॉडल शॉप और अवधपुरी में स्कूटी फटने से घर में मची तबाही, पुलिस ने बचाई जानें - September 26, 2026