यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ही अकेले वो नेता हैं, जिनसे वो युद्ध ख़त्म करने के बारे में चर्चा करने के लिए तैयार हैं.
ज़ेलेंस्की, दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस की कार्रवाई को देखते हुए उससे किसी भी तरह की वार्ता करना मुश्किल होता जा रहा है.
रूस अब तक यूक्रेन के नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने के दावों को खारिज करता आया है. रूस अपने हमले को यूक्रेन में ‘विशेष अभियान’ कहता है.
ज़ेलेंस्की ने कहा, “रूस के राष्ट्रपति ही हर फ़ैसला करते हैं. अगर हम इस उनके बिना इस युद्ध को समाप्त करने की बात कर रहे हैं तो ये निर्णय नहीं लिया जा सकता है.”
उन्होंने कहा, “मैं सिवाय राष्ट्रपति के रूसी संघ के किसी भी अधिकारी के साथ बातचीत नहीं करूंगा वो भी तब जब वार्ता सिर्फ़ एक मुद्दे पर हो, कि युद्ध कैसे रोका जाए. इसके अतिरिक्त किसी अन्य मुद्दे पर वार्ता का कोई अर्थ नहीं.”
बीते सप्ताह ही ज़ेलेंस्की ने यूक्रेनी टेलीविज़न चैनल पर कहा था कि बिना कूटनीति के इस युद्ध पर विराम लगाना असंभव है.
-एजेंसियां
- आगरा के चर्चित तेजाब कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला: 13 महीने जेल काटने के बाद निर्दोष साबित हुआ कल्लू, असली आरोपियों पर चलेगा नया मुकदमा - September 4, 2026
- आगरा को दोबारा कहानी का ‘हब’ बनाने की अनूठी पहल: होटल ग्रांड में 7 से 9 सितंबर तक होगी तीन दिवसीय राष्ट्रीय कहानी कार्यशाला - September 4, 2026
- बल्केश्वर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में सजा भव्य फूल बंगला और अलौकिक श्याम दरबार, सतरंगी पोशाक में मां महालक्ष्मी के दर्शन कर भाव-विभोर हुए भक्त - September 4, 2026