Agra, Uttar Pradesh, India. सिकन्दरा आगरा स्थित डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस एवं डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस निमित्त ऑफलाइन एवं ऑनलाइन कार्यक्रम किए गए।
कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित ’’मेडिटेशन’’ कार्यशाला के साथ हुई। इस कार्यशाला का विषय था ’’मैडिटेशन डीमिस्टीफाइड’’ । मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक के रूप में डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने संस्थान के 50 प्रतिशत उपस्थित सदस्यों को मेडिटेशन, ध्यान एवं योग के महत्वपूर्ण पहलुओं से रूबरू कराया। उन्होंने ऑडियो विजुअल संसाधनों के माध्यम से उपस्थित सदस्यों को ध्यान मुद्रा में ले जाते हुए योग एवं अध्यात्म की महत्ता बताई। उन्होंने योग के 8 चरणों के बारे में बताते हुए कहा कि प्राणायाम एवं आसन योग का एक हिस्सा है परन्तु ध्यान, नियम, समाधि आदि चरण योग को सम्पूर्ण बनाते हैं।

एक अन्य कार्यक्रम में ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से यूट्यूब लाइव सेशन का आयोजन किया गया। विश्व प्रसिद्ध योगिनी डॉ सुनैना पुरी एवं निसर्ग हठ योगा की संस्थापक सुश्री कनिका ने डॉ एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस के सदस्यों एवं छात्रों को योग की बारीकियों के बारे में समझाया। संस्थान के आई.टी. विभाग द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन संगोंष्ठी में लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
संस्थान के बी.एड. के छात्र/छात्राओं ने योग के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। विभिन्न आसन एवं प्राणायाम का प्रदर्शन करते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग के मानकों के अनुसार योग शिविर का आयोजन हुआ। डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य चार्ल्स क्लेरेन्स एवं डॉ. एम.पी.एस. कॉलेज के डीन डॉ. एके गोयल ने विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर बधाई दी।

- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026