Agra, Uttar Pradesh, India. डिज़ाइनिंग के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थान इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फैशन एंड आर्ट्स (International Institute of Fashion and Arts) यानी आइफा (Iifa) ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आइफा का 11th एनुअली एक्सक्लूसिव डिज़ाइनर कैलेंडर ‘द कैलेंडर 2021’ लॉन्च किया।
आइफा कैंपस में आयोजित इस समारोह में भावी डिज़ाइनर्स ने कैलेंडर लॉन्च किया। संस्थान के निदेशक सचिन सारस्वत ने बताया कि हमारा उद्देश्य डिज़ाइनर्स को मंच प्रदान करने के साथ ही न्यू कमर मॉडल्स को भी एक ऐसा प्लेटफार्म प्रदान करना है जहाँ वह अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का कैलेंडर ‘द फोरगोन इंडियन हेरिटेज’ थीम पर आधारित है।

इस अवसर पर आइफा की सीनियर फैशन स्टाइलिस्ट गरिमा सारस्वत पांडे ने बताया कि चयनित भावी फैशन डिजाइनर्स में ओशिन, छवि, तान्या, लवली, सौम्या, साक्षी, राधिका, पूनम, जागृति, मीनू, मान्सी व यशोदा की डिज़ाइनर अटायर्स को प्रदर्शित किया गया, जिसमें सभी डिज़ाइनर्स अपनी ड्रेसेज के पब्लिश होने पर बहुत ही खुश थे।

मॉडल्स काजल और शिवानी का कहना था कि नए साल का सबसे अच्छा व यादगार तोहफ़ा हमें आइफा संस्थान ने आइफा के कैलेंडर पर आने का मौका दे कर दिया। इससे हमें एक नई पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने आइफा के इस प्रयास की काफी सराहना की।

आइफा की सीओओ रुचि सारस्वत ने बताया कि इस कैलेंडर की खासियत यह है कि इसकी मेकिंग में काफी रिसर्च करने के बाद तय किया गया है कि कौन सा कलर, फैब्रिक एवं डिज़ाइन्स इस वर्ष फैशन में रहेगा। संस्थान की फैशन एच. ओ. डी. प्रतीक्षा सिंघल ने बताया कि इस बार के डिज़ाइनर कैलेंडर की खासियत यह है कि चुनी हुई ड्रेसेज़, उनके कलर्स एवं पेटर्न्स फैशन फोरकास्टिंग ईयर 2021 पर बेस्ड हैं, वहीं इनका मंथ के अकॉर्डिंग चुनाव भी कैलेंडर के 12 महीनों के अकॉर्डिंग ही किया गया है। कलर्स में एक्वा ब्लू, क्वाइट वेव, ब्लडस्टोन रेड, लेमन शरबेट, गोल्डन हार्वेस्ट, इलेक्ट्रिक मजेंटा, पेस्टल्स एवं डस्टी पेस्टल्स मुख्य रूप से यूज़ किए गए हैं। वहीं ड्रेसेज़ में गाउन, इंडो वेस्टर्न, फ्यूजन, साड़ी, लहंगा एवं क्रिएटिव वीयर का प्रयोग किया गया है।

- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026