Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास मंच ने संस्थापक अध्यक्ष स्व. अशोक जैन सीए नववर्ष रामलाल आश्रम, सिकंदरा में बुजुर्ग माता-पिता के बीच मनाते थे। नए अध्यक्ष राजकुमार जैन ने यह क्रम जारी रखा है। नववर्ष 2021 की खुशियां बुजुर्गों के बीच जाकर बांटी। इस मौके पर आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अगर कोई पांच मिनट को भी मेरे माता-पिता को लौटा दे तो अपनी सारी संपत्ति सार्वजनिक रूप से दान कर दूंगा। उनकी बात सुनकर हर कोई भावुक हो गया। सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। माता-पिता खुश नजर आए।
सांसद ने कहा कि आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग भाग्यहीन नहीं हैं। भाग्यहीन तो वे हैं तो परमात्मा समान अपने माता-पिता की सेवा नहीं कर पाए और आश्रम में छोड़ दिया। जिसके माता-पिता नहीं हैं, उनसे पूछो माता-पिता क्या होते हैं। मेरे माता-पिता नहीं हैं। क्या उन्हें कोई लौटा सकता है। यदि यहां के किसी भी कार्य में सहभागी हुआ तो ये मानिए कि मैंने अपने माता-पिता की सेवा कर ली। उन्होंने आजन्म बुजुर्गों की सेवा का संकल्प लिया।
आगरा विकास मंच के संयोजक अरविन्द शर्मा गुड्डू ने कहा कि बुजुर्गों के पास अनुभव का खजाना है। जिसने भी इन्हें घऱ से निकाला है, वे इस खजाने से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना वास्तव में सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि अशोक जैन सीए नववर्ष यहीं आकर मनाते थे। रामलाल आश्राम अशोक जैन सीए की देन है।
मंच के अध्यक्ष राजुकमार जैन ने कहा कि सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को अपने बीच पाकर लगा कि स्व. अशोक जैन सीए हमारे साथ हैं। उन्होंने बुजुर्गों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खुद को कभी अकेला न समझें। यह भी कहा कि हमें हर कार्य सामूहिक भाव लेकर करना चाहिए।
महामंत्री सुशील जैन ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य हो नहीं सकता है। प्रवक्ता संदेश जैन ने संचालन किया। महेन्द्र जैन ने दो भजन सुनाकर हर किसी को भावविभोर कर दिया।
रामलाल आश्रम के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने बताया कि बिना सरकारी सहायता के समाज के सहयोग से सेवा की जा रही है जो बड़ी बात है। सांसद प्रो बघेल ने आश्रम में सेवा कार्यों के लिए विनय कुमार शर्मा और लव सारस्वत का सम्मान किया। संयोजक सुनील कुमार जैन, विजय सेठिया, अतिन जैन, निखिल जैन, अनुपम भारद्वाज एडवोकेट आदि उपस्थित थे।
- Δημιουργία Προφίλ στο Sava Spins Casino Βήμα προς Βήμα στην Ελληνική Επικράτεια - September 27, 2026
- Lucky Dreams Casino : Apprenez à connaître les fonctionnalités et les top jeux au Canada - September 26, 2026
- Mostbet Casino: Łatwo dołączyć, ciężko opuścić - September 25, 2026